फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ca will reduce workload of bowlers

पेसरों का कार्यभार कम करेगा सीए

Wed, 26 Sep 2012 12:11 AM IST
मेलबर्न/एजेंसी
मेलबर्न/एजेंसी Updated Wed, 26 Sep 2012 12:11 AM IST
विज्ञापन
ca will reduce workload of bowlers
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने खेल वैज्ञानिकों से चेतावनी मिलने के बाद अब अपने पेसरों को कार्यभार से बचाने के लिए समय-समय पर ब्रेक देने का फैसला किया है। पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जेम्स पेटिनसन को लगातार इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद वह पैर की चोट के कारण दो महीने क्रिकेट से बाहर हो गया। खेल विज्ञान विशेषज्ञों ने चेताया था कि यदि उसे ब्रेक नहीं दिया गया तो भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वह अनफिट हो जाएगा।
विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई कोच मिकी आर्थर ने कहा, ‘हमें खेल विज्ञान विशेषज्ञों ने कहा था कि सिडनी टेस्ट में उसे फिटनेस की समस्या हो सकती है। मैंने, कप्तान माइकल क्लार्क और चयनकर्ता ने हालांकि सोचा कि मेलबर्न टेस्ट में उसके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए जोखिम लिया जा सकता है। अब हालांकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भविष्य में एहतियात बरतने का फैसला किया है।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed