फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CA thanks 'friends at BCCI' for home series amid COVID-19, slams Channel 7 for talking game down

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चैनल 7 को लताड़ा, कोरोना काल में सीरीज के लिए BCCI को दिया धन्यवाद 

Tue, 01 Dec 2020 08:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 01 Dec 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
CA thanks 'friends at BCCI' for home series amid COVID-19, slams Channel 7 for talking game down
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@ICC

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज के प्रसारण पर विवाद खड़ा करने के लिए प्रसारण साझेदार चैनल 7 को लताड़ लगाया।

विज्ञापन


हॉकले ने मंगलवार को कोरोना महामारी के बीच इस सीरीज में सहयोग के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'खेलों की दुनिया में यह सबसे चुनौतीपूर्ण समय है। बीसीसीआई में अपने दोस्तों के सहयोग से हम भारत के खिलाफ इस श्रृंखला के आयोजन में सफल रहे।'
विज्ञापन



दरअसल, चैनल सेवन ने अदालत में हलफनामा दायर करते हुए कहा था कि बीसीसीआई के हितों के अनुरूप क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव करके प्रसारण करार का उल्लंघन किया है। उसने यह भी कहा था कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया बीसीसीआई से डरता है और उसे दोनों बोर्ड, फॉक्सटेल और प्रदेश सरकारों के बीच हुए ईमेल की जानकारी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकले ने क्रिकेटवर्ल्ड डॉट कॉम में प्रकाशित बयान में कहा, 'ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में इतनी सकारात्मकता है और ऐसे में सेवन वेस्ट मीडिया ने हमारे इस बेहतरीन खेल को नीचा दिखाने के लिए मीडिया में बयानबाजी की है जो निराशाजनक है।'

सेवन वेस्ट मीडिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स वारबर्टन ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 मैचों की बजाय दिन रात के टेस्ट के साथ श्रृंखला का आगाज करना था जो अब एडीलेड में 17 दिसंबर से खेला जाएगा। उन्होंने कहा, 'भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहले दो वनडे में दर्शक संख्या के रिकॉर्ड टूटे हैं और इससे साबित होता है कि बार्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला को लेकर कितना उत्साह होगा।'

हॉकले ने कहा, 'हम चैनल सेवन की क्रिकेट और नई प्रसारण टीमों का सम्मान करते हैं और क्रिकेट रेटिंग में इजाफा होने पर उन्हें बधाई देते हैं ।हम आने वाले सत्र में इसी तरह अपने साझेदारों और सहयोगियों के समर्थन से मनोरंजक क्रिकेट की सौगात देते रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed