फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CA Chairman Richard Freudenstein admits not removing pain from Captaincy was mistake

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गलती मानी: चेयरमैन रिचर्ड फ्रायडेनस्टीन बोले- तीन साल पहले पेन को कप्तानी से न हटाना गलत फैसला

Sat, 20 Nov 2021 04:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 04:30 PM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन रिचर्ड फ्रायडेनस्टीन ने माना है कि टिम पेन को तीन साल पहले कप्तानी से न हटाना बड़ी गलती थी। पेन ने 2017 में एक महिला साथी को अश्लील मैसेज किए थे। 
 

विज्ञापन
CA Chairman Richard Freudenstein admits not removing pain from Captaincy was mistake
टिम पेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अश्लील मैसेज के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन  रिचर्ड फ्रायडेनस्टीन ने कहा है कि टिम पेन से ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कप्तानी न लेना गलत फैसला था। पेन ने 2017 में एक महिला साथी को अश्लील मैसेज भेजे थे और इस मामले में शुरुआती जांच भी हुई थी। इसके बाद भी पेन को ऑस्ट्रेलिया का कप्तान रहने दिया गया। अब 2021 में इस मामले का खुलासा होने के बाद उनसे कप्तानी छीनी गई है और आगे कार्रवाई हो रही है।  
विज्ञापन


पेन ने ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनने से कुछ महीने पहले अपनी महिला सहकर्मी के साथ अभद्रता की थी। उनको कप्तानी से न हटाने पर  फ्रायडेनस्टीन ने कहा "मैं 2018 के फैसले के बारे में बात नहीं कर सकता हूं। मैं वहां नहीं था, लेकिन मैं आज के तथ्यों के आधार पर कह रहा हूं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को यह फैसला नहीं लेना चाहिए था। मैं यह स्वीकार करता हूं कि उस फैसले की वजह से गलत संदेश गया कि ऐसा व्यवहार स्वीकार्य है और ऐसा करने पर ज्यादा नुकसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कप्तान का रोल उच्च स्तर का होना चाहिए।"
विज्ञापन


2018 में कप्तान बने थे पेन
2018 में बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आने के बाद पेन को ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान बनाया गया था। उस समय क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच में पाया गया था कि पेन ने नियमों का उल्लंघन नहीं किया है और वो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बने रह सकते हैं। इस पर फ्रायडेनस्टीन ने कहा कि आचार संहिता अब बिलकुल सटीक है और तब से लेकर अब तक कई चीजें बदली हैं। 2018 के बाद इसमें कई चीजें जोड़ी गई हैं और शारीरिक शोषण की शिक्षा से जुड़ी सारी चीजें फिर से जांची गई हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
टिम पेन ने खुद पूरा मामला बताते हुए कहा था "लगभग चार साल पहले मैं एक तत्कालीन सहयोगी के साथ टेक्स्ट एक्सचेंज में शामिल था। उस समय एक्सचेंज पूरी तरह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इंटीग्रिटी यूनिट की जांच का विषय था जिसमें मैंने पूरी तरह से भाग लिया और खुले तौर पर जांच में सहयोग दिया। उस जांच में क्रिकेट तस्मानिया और एचआर जांच ने एक ही समय में पाया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता का उल्लंघ नहीं हुआ था। मुझे बरी कर दिया गया था, लेकिन मुझे उस समय इस घटना का गहरा खेद था और मैं आज भी करता हूं, मैंने उस समय अपनी पत्नी और परिवार से बात की और उनकी क्षमा और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं।"

पेन से कप्तानी जरूर छीनी गई है, लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed