फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bumrah vs Shaheen: Former Pakistan captain Salman Butt furious for calling Bumrah the best bowler of all three formats, says Shaheen Afridi is no less

Bumrah vs Shaheen: बुमराह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कहने पर भड़के पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, शाहीन से की तुलना

Thu, 14 Jul 2022 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Jul 2022 01:05 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि शाहीन ने पिछले कुछ समय में अपने अनुभव से क्रिकेट पर काफी प्रभाव डाला है और इस मामले में कोई तुलना नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Bumrah vs Shaheen: Former Pakistan captain Salman Butt furious for calling Bumrah the best bowler of all three formats, says Shaheen Afridi is no less
जसप्रीत बुमराह, सलमान बट और शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले गए पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी ने फैन्स का दिल जीत लिया। उन्होंने 19 रन देकर छह विकेट झटके थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 110 रन पर समेट दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद नासिर हुसैन, माइकल वॉन और रवि शास्त्री समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बुमराह को मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया था। इस बयान से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट भड़क गए। उन्होंने शाहीन अफरीदी को भी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया। 
विज्ञापन

Bumrah vs Shaheen: Former Pakistan captain Salman Butt furious for calling Bumrah the best bowler of all three formats, says Shaheen Afridi is no less
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान बट ने कहा कि शाहीन बुमराह से पीछे नहीं हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि शाहीन ने पिछले कुछ समय में अपने अनुभव से क्रिकेट पर काफी प्रभाव डाला है और इस मामले में कोई तुलना नहीं किया जा सकता। सलमान ने कहा- शाहीन ने बुमराह की तरह काफी क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन वह भी सर्वश्रेष्ठ की रेस में हैं। वह बुमराह से बिलकुल कम नहीं हैं। शाहीन को जैसे-जैसे अनुभव मिलता जाएगा, वह और बेहतर बनते जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bumrah vs Shaheen: Former Pakistan captain Salman Butt furious for calling Bumrah the best bowler of all three formats, says Shaheen Afridi is no less
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने कहा- शाहीन के पास बुमराह से बेहतर पेस और एंगल है। मुझे लगता है कि दोनों शानदार गेंदबाज हैं और उन्हें गेंदबाजी करते देखना मजेदार होता है। दोनों जब परफॉर्म करते हैं तो देखने में मजा आता है। नई गेंद से जब दोनों गेंदबाजी करते हैं तो लगता है कि किसी भी विकेट गिर जाएगा। ऐसी भावना किसी और देखकर नहीं आती है। सलमान बट ने ये बातें अपने यूट्यूब चैनल पर कहीं। 
विज्ञापन

Bumrah vs Shaheen: Former Pakistan captain Salman Butt furious for calling Bumrah the best bowler of all three formats, says Shaheen Afridi is no less
राहुल द्रविड़ और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में खेला था। दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इनमें अपने दूसरे साल में हैट्रिक लेना और टेस्ट में 50 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बनना शामिल है। अब तक छह साल में बुमराह ने 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 316 विकेट लिए हैं। वह मौजूदा समय में भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। 

Bumrah vs Shaheen: Former Pakistan captain Salman Butt furious for calling Bumrah the best bowler of all three formats, says Shaheen Afridi is no less
शाहिद अफरीदी और सलमान बट - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर शाहीन ने 2018 में डेब्यू करने के बाद से 96 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 204 विकेट लिए हैं। शाहीन को पिछले साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी चुना गया था। बट ने कहा कि शाहीन और बुमराह एक-दूसरे के बराबर हैं, लेकिन दोनों की तुलना उनके अनुभव के आधार पर दोनों की गेंदबाजी की तुलना करना सही नहीं है। फिर भी एक 20 वर्षीय गेंदबाज के लिए इस तरह से प्रदर्शन करना आसान नहीं है। जाहिर है, बुमराह ने बहुत अधिक मैच खेले हैं, इसलिए उन्हें ऊपर रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed