फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bumrah Records: Jasprit Bumrah 2nd fast bowler to take 100 plus wickets in first 50 Test innings on foreign country pitch

Bumrah Records: 50 पारियों के अंदर ही बुमराह ने हासिल किया खास मुकाम, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज

Tue, 11 Jan 2022 06:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Jan 2022 06:52 AM IST
सार

बुमराह का फॉर्म पिछले तीन सालों में कुछ खास नहीं रहा है। 2019 में उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से उनका गेंदबाजी स्ट्राइक रेट कुछ खास नहीं रहा है।

विज्ञापन
Bumrah Records: Jasprit Bumrah 2nd fast bowler to take 100 plus wickets in first 50 Test innings on foreign country pitch
बुमराह सितंबर 2019 में चोटिल हुए थे। इसके बाद 2020 में उन्होंने वापसी की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि 2018 में इसी मैदान पर बुमराह ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। ऐसे में बुमराह मैच को खास बनाना चाहेंगे। 
विज्ञापन


बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में विदेशी जमीन पर 100 विकेट पूरे किए थे। बुमराह ने भारत में अब तक सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं और इसमें चार विकेट चटकाए हैं। वहीं, विदेशी जमीन पर बुमराह ने 24 टेस्ट मैच की 47 पारियों में 103 विकेट चटकाए हैं। ओवरऑल बुमराह के नाम 26 टेस्ट की 50 पारियों में 107 विकेट है।
विज्ञापन

Bumrah Records: Jasprit Bumrah 2nd fast bowler to take 100 plus wickets in first 50 Test innings on foreign country pitch
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
बुमराह विदेशी जमीन पर सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। दूसरे नंबर पर बी चंद्रशेखर हैं। उन्होंने विदेशी जमीन पर खेले गए 25 टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने 26 टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था।

हालांकि, 100 विकेट के साथ ही बुमराह ने एक और खास मुकाम हासिल किया था। अपनी पहली 50 टेस्ट पारियों के अंदर ही विदेशी जमीन पर 100 से ज्यादा विकेट हासिल करने वाले वह दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सिडनी बार्न्स ने यह मुकाम हासिल किया था। तेज गेंदबाजों की यह लिस्ट यहीं खत्म हो जाती है।

ओवरऑल बुमराह ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज हैं। उनके और बार्न्स के अलावा पाकिस्तान के यासिर शाह और सईद अजमल ने यह रिकॉर्ड हासिल किया था। हालांकि, यह दोनों स्पिनर हैं। यासिर ने अपनी विदेशी मैदान पर 50 टेस्ट पारियों में 149 विकेट लिए थे। वहीं, अजमल ने विदेशी जमीन पर 50 टेस्ट पारियों में 133 विकेट झटके थे। 

Bumrah Records: Jasprit Bumrah 2nd fast bowler to take 100 plus wickets in first 50 Test innings on foreign country pitch
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
बार्न्स 126 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बुमराह 47 पारियों में 103 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। हालांकि, 50 पारियों से अभी वह तीन पारियां कम खेले हैं और उनका यह नंबर बढ़ेगा ही। पांचवें नंबर पर 96 विकेट के साथ पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ हैं। आसिफ अब संन्यास ले चुके हैं।

बुमराह का फॉर्म पिछले तीन सालों में कुछ खास नहीं रहा है। 2019 में उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से उनका गेंदबाजी स्ट्राइक रेट कुछ खास नहीं रहा है। चोटिल होने से पहले बुमराह ने 12 टेस्ट में 19.2 की औसत और 43.7 के स्ट्राइक रेट से 62 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed