फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bring teams in chartered flights but Do not cancel T20 World Cup says Brad Hogg

'टीमों को चार्टर्ड फ्लाइट में लाओ, कोरोना टेस्ट कराओ पर टी-20 विश्व कप रद्द नहीं करो'

Wed, 15 Apr 2020 05:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 Apr 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Bring teams in chartered flights but Do not cancel T20 World Cup says Brad Hogg
वर्ल्ड टी-20 - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग का मानना है कि उनके देश को इस साल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी-20 विश्व कप आयोजन करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, भले ही इसके लिए टीमों को एक महीने पहले चार्टर्ड फ्लाइट में लाना पड़े और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का कोविड-19 परीक्षण कराना पड़े।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों की जान गई है और कई देशों में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस घातक बीमारी के कारण टी20 विश्व कप पर भी संशय के बादल छा गए हैं जिसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है।
विज्ञापन


हॉग ने कहा कि वह टूर्नामेंट को स्थगित या रद्द करने के विचार के खिलाफ हैं और टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन के लिए आयोजकों को समय रहते कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे। हॉग ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाले वीडियो में कहा, ‘इस तरह की बातें हो रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को रद्द किया जा सकता है या इसका समय बदला जा सकता है। मुझे यह पसंद नहीं है...लेकिन कुछ समस्याएं हैं जिनका हल निकालने की जरूरत है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Bring teams in chartered flights but Do not cancel T20 World Cup says Brad Hogg
ब्रैड हॉग - फोटो : ट्विटर

ब्रैड हॉग ने कहा, ‘काफी खिलाड़ी लॉकडाउन से गुजर रहे हैं। वह बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और टी-20 विश्व कप जैसे टूर्नामेंट के लिए ट्रेनिंग और तैयारी नहीं कर पा रहे इसलिए हमें उन्हें यहां एक या डेढ़ महीना पहले लाना होगा।’

हॉग ने सुझाव दिया कि ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश के लिए चार्टर्ड फ्लाइट लेने से पहले प्रत्येक खिलाड़ी का परीक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘व्यावसायिक उड़ाने उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए हमें चार्टर्ड उड़ानों का सहारा लेना होगा... चार्टर्ड फ्लाइट में बैठने से पहले सभी खिलाड़ियों का परीक्षण होना चाहिए।’

हॉग ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में आने के बाद उन्हें दो हफ्तों के लॉकडाउन से गुजरना होगा। दो हफ्ते का पृथक रहने का समय पूरा होने के बाद उनका दोबारा परीक्षण होगा और अगर वे परीक्षण में सफल रहते हैं तो बाहर जाने, तैयारी और ट्रेनिंग करने के लिए स्वतंत्र होंगे।’

हॉग ने कहा कि क्रिकेट में सामाजिक दूरी बनाना समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘सामाजिक दूरी बनाना क्रिकेट में समस्या नहीं होगी क्योंकि अधिकांश समय खिलाड़ी एक दूसरे से एक-डेढ़ मीटर से अधिक की दूरी पर ही रहते हैं। एकमात्र समस्या स्लिप में हो सकती है, लेकिन इसके लिए नियम बनाया जा सकता है कि स्लिप में दो खिलाड़ियों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed