{"_id":"5d56ea818ebc3e89a076c728","slug":"brian-lara-sarwan-to-work-with-west-indies-batsmen-before-india-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट में टीम इंडिया को टक्कर देने के लिए ब्रायन लारा करेंगे कैरिबियाई बल्लेबाजों को तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट में टीम इंडिया को टक्कर देने के लिए ब्रायन लारा करेंगे कैरिबियाई बल्लेबाजों को तैयार
Fri, 16 Aug 2019 11:10 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
ब्रायन लारा
दिग्गज ब्रायन लारा और रामनरेश सरवन भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को तैयार करेंगे।
विज्ञापन
सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक लारा और अपने जमाने के शानदार बल्लेबाजों में शामिल सरवन भारत के खिलाफ एंटीगुआ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व लगने वाले शिविर में बल्लेबाजों को गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 से 26 अगस्त के बीच एंटीगुआ के नार्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरा मैच 30 अगस्त से तीन सितंबर के बीच जमैका के किंग्सटन में होगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम पहले ही टी20 और वनडे सीरीज में जीत के आत्मविश्वास के साथ टेस्ट सीरीज में उतरेगी। मेजबान टीम को सभी फॉर्मेट में अपने ही घर में भारत से हार का डर सता रहा है। भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय में नंबर-1 पर है। ऐसे में भारत जैसी मजबूत टीम को टक्कर देना विंडीज के लिए आसान नहीं होगा। पिछले साल विंडीज के भारत दौरे पर मेहमान टीम को टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।