फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brian Lara discharged from hospital, now he is 'Fit and fine'

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा को मिली अस्पताल से छुट्टी

Thu, 27 Jun 2019 04:39 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 27 Jun 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
Brian Lara discharged from hospital, now he is 'Fit and fine'
ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को बुधवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल, वह ठीक हैं। हॉस्पिटल ने उन्हें 'फिट और फाइन' करार दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कैरेबियाई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लारा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को मुंबई स्थित के परेल के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी एंजियोग्राफी की गई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, लारा को बुधवार दोपहर 12:20 बजे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। वह इस वक्त 'फिट और फाइन' हैं। इससे पहले उन्होंने मंगलवार रात को हॉस्पिटल से फैंस के लिए ऑडियो मैसेज जारी कर अपनी स्थिति की जानकारी दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो मैसेज के जरिए लारा ने कहा था, 'मैं अब ठीक हूं। मैं बुधवार को हॉस्पिटल से अपने होटल शिफ्ट हो जाउंगा। मैं जानता हूं कि हर कोई चिंतित होगा कि मुझे क्या हुआ है। मुझे लगता है कि सुबह मैंने जिम में ज्यादा वर्कआउट कर लिया था। इसकी वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ और मैंने डॉक्टर से चेकअप करवाना बेहतर समझा। मैं इसके चलते हॉस्पिटल आया और अभी आराम कर रहा हूं। मैं इस वक्त इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच देख रहा हूं। मैं शीघ ही ठीक हो जाउंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed