{"_id":"5e63e1198ebc3eebc218bc30","slug":"brett-lee-wants-australia-women-cricket-team-to-restrict-india-s-opener-shafali-verma-in-t20-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को दिया सुझाव, कहा- जीत के लिए शेफाली पर अंकुश लगाना जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को दिया सुझाव, कहा- जीत के लिए शेफाली पर अंकुश लगाना जरूरी
Sat, 07 Mar 2020 11:29 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
ब्रेट ली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में वह अपनी टीम का समर्थन करेंगे लेकिन अगर भारत चैंपियन बना तो इससे क्रिकेट के जूनूनी देश में नई शुरुआत हो सकती ह्रै। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को 16 साल की भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली शर्मा से निपटने के तरीके को ढूंढना होगा। उन्होंने कहा, ‘भारत के पास शेफाली के रूप में विश्व क्रिकेट की सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी में से एक है। आस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए उसे सस्ते में निपटाना होगा।’
विज्ञापन
ली ने आईसीसी के लिए अपने कालम में लिखा, ‘एक ऑस्ट्रेलियाई के तौर पर मैं चाहूंगा कि मेग लैनिंग की टीम चैंपियन बने। लेकिन अगर भारत पहली बार चैंपियन बनता है तो पहले से ही इस खेल के जूनूनी देश में महिला क्रिकेट को लेकर कई बदलाव आ सकता है। जिस तरह की नई प्रतिभा इस खेल में आ रही है उसे देखते हुए यह बड़ी शुरुआत हो सकती है।’
विज्ञापन