फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brett Lee unable to get Sachin Tendulkar autograph in 1999 Australian star revealed after 23 years

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर का ऑटोग्राफ क्यों नहीं ले पाए थे ब्रेट ली? 23 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने किया खुलासा

Tue, 17 May 2022 04:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 17 May 2022 04:41 PM IST
सार

जब ब्रेट ली ने डेब्यू किया था, तब सचिन पहले से ही एक स्थापित खिलाड़ी थे। वो अपने समय के कई अन्य क्रिकेटरों की तरह तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन थे और उन्हें देखते ही उनका ऑटोग्राफ चाहते थे।

विज्ञापन
Brett Lee unable to get Sachin Tendulkar autograph in 1999 Australian star revealed after 23 years
सचिन तेंदुलकर और ब्रेट ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने हाल ही में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। ब्रेट ली ने तेंदुलकर के साथ अपनी पहली बातचीत के बारे में खुलासा किया। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व स्टार गेंदबाज ने तेंदुलकर को पहली बार भारत और प्रधानमंत्री एकादश के बीच एक मैच के दौरान देखा था, लेकिन वो ऑटोग्राफ नहीं ले पाए थे। इसका कारण ब्रेट ली ने बताया है।
विज्ञापन


अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ब्रेट ली ने 23 साल पुराने उस वाकये को याद किया। ली ने कहा, ''पहली बार मैं सचिन तेंदुलकर से 1999 में मिला था। हम उस समय कैनबरा में थे। मैं प्रधानमंत्री एकादश की ओर से भारतीय टीम के खिलाफ खेल रहा था। सचिन तेंदुलकर भी उस मैच में टीम का हिस्सा थे। वो बल्लेबाजी के लिए आते तो मेरे मन में आया कि मैं महान सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी करने वाला हूं। दरअसल, मैं उनका ऑटोग्राफ लेने वाला था। मैंने सोचा कि उन्हें गेंद दूंगा और कहूंगा- दोस्त, क्या आप इस पर साइन कर सकते हैं? लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि यह महान तेंदुलकर के खिलाफ मेरी पहली छाप के लिए अच्छा नहीं होगा।" 
विज्ञापन


जब ब्रेट ली ने डेब्यू किया था, तब सचिन पहले से ही एक स्थापित खिलाड़ी थे। वो अपने समय के कई अन्य क्रिकेटरों की तरह तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन थे और उन्हें देखते ही उनका ऑटोग्राफ चाहते थे। 1999 में जब ली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पदार्पण किया, तब सचिन उस समय भारत के लिए करीब 100 मैच खेल चुके थे। दिलचस्प बात यह है कि ली ने उसी मैच में सचिन का विकेट हासिल किया। ब्रेट ली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 बार सचिन को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने 1989 से 2013 तक भारत के लिए 200 टेस्ट और 463 एकदिवसीय मैच खेले। उन्होंने दोनों प्रारूपों में सबसे अधिक रन बनाए। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 55.78 की औसत 15,921 रन बनाए। वहीं, वनडे में 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए। तेंदुलकर 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर, ब्रेट ली ने 1999 से 2012 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट और 221 एक दिवसीय मैच खेले। ली ने टेस्ट में 310 और वनडे में 380 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed