{"_id":"fe941f5ccfa49cf4cfcfbf1ca9dbc3cb","slug":"brett-lee-announce-his-retirement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेट ली ने टी-20 क्रिकेट को भी अलविदा कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ब्रेट ली ने टी-20 क्रिकेट को भी अलविदा कहा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने टी-20 क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी है। इससे पहले वह टेस्ट और वनडे से भी संन्यास ले चुके हैं। अभी फिलहाल वह बिग बैश लीग में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
10 वर्षों से टी-20 क्रिकेट खेल रहे इस 38 वर्षीय इस गेंदबाज ने 2012 में वनडे से संन्यास ले लिया था। वनडे को अलविदा कहने के बाद ब्रेट ली ने आईपीएल में खेलना शुरु किया। इसके साथ ही ब्रेट ली क्लब मैचों में भी खेलते रहे। आईपीएल के पहले संस्करण में ब्रेट ली ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीती जिंटा की पंजाब किंग्स 11 में खेला।
विज्ञापन
उसके बाद 2013 में वह बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े। आजकल ब्रेट ली सिडनी में बिग बैश लीग में खेल रहे हैं। उन्होंने लीग के बाद टी-20 से भी संन्यास की घोषणा की है।
विज्ञापन
76 टेस्ट, 221 वनडे और 25 टी-20 मैच खेल चुके ब्रेट ली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण 1999 में बॉडर-गावस्कर ट्रॉफी में हुआ था। मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट मैच में ली ने 7 विकेट झटके थे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया 180 रनों से जीत गया था। मैन ऑफ द मैच सचिन तेंदुलकर चुने गए थे।
ली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 310 टेस्ट, 380 वनडे और 28 टी-20 विकेट लिए हैं।