फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Breakdown of Indian bowlers raises questions on physios workload and injury management role 

टीम इंडिया में आधे से ज्यादा खिलाड़ी चोटिल, ट्रेनर-फिजियो के काम पर उठने लगे सवाल

Fri, 15 Jan 2021 11:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 15 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Breakdown of Indian bowlers raises questions on physios workload and injury management role 
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के सिर्फ 7.5 ओवर की गेंदबाजी के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर होने से भारतीय टीम के ट्रेनर और फिजियो के काम पर सवाल उठने लग गए हैं।

विज्ञापन


अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम को शुक्रवार को सैनी के चोटिल होने से एक और झटका लगा। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा अपने आखिरी चरण में है और भारतीय टीम में चोटिल होने वाले खिलाड़ियों की बड़ी संख्या से चयनकर्ताओं को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए मजबूत गेंदबाजी आक्रमण चुनने में मुश्किल होगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के चोटिल होने को दो तरीके में विभाजित किया जा सकता है पहला है ट्रॉमा (खेल या अभ्यास के दौरान चोट लगना) और दूसरा फिटनेस की समस्या से जुड़ा हुआ है। फिटनेस समस्या के कारण खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए दो फिजियो और दो स्ट्रेथ एवं कंडिशनिंग कोच के काम पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के चार गेंदबाजों जोश हेजलवुड (98 ओवर), पैट कमिंस (111.1), मिशेल स्टार्क (98) और नाथन लियोन (128 ओवर) ने शुरुआती तीन मैचों में 435.1 ओवर की गेंदबाजी की है और वे पूरी तरह फिट है और ब्रिसबेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भी गेंदबाजी करेंगे।

पांच गेंदबाज चोटिल

भारत के लिए शुरुआती तीन टेस्ट में छह गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन (134.1 ओवर), जसप्रीत बुमराह (117.4 ओवर) रविंद्र जडेजा (37.3 ओवर), उमेश यादव (39.4 ओवर) नवदीप सैनी (29 ओवर) और मोहम्मद सिराज (86 ओवर) ने 442 ओवर की गेंदबाजी की है और इसमें से पांच गेंदबाज चोटिल हो गए।

फिटनेस के कारण चोटिल होने वाले में उमेश यादव दो टेस्ट की चार पारियों में पूरी गेंदबाजी नहीं कर सके तो वही सैनी एक टेस्ट और एक सत्र में 36.5 ओवर की गेंदबाजी कर चोटिल हो गये। अश्विन के पीठ में भी श्रृंखला के तीसरे मैच के दौरान जकड़न हो गई, जिससे वह चौथे टेस्ट से बाहर हो गए।

फिटनेस समस्या के कारण टीम से बाहर होने वालों की सूची में हनुमा विहारी का नाम भी शामिल हो गया। उन्होंने सिडनी में 161 गेंद की पारी के अलावा मौजूदा दौरे पर कोई और बड़ी पारी नहीं खेली हैं। ऐसे में टीम के सीनियर फिजियो नितिन पटेल और उनके जूनियर योगश परमार के साथ स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग कोच निक वेब और शुम देसाई को कुछ कड़े सवालों के जवाब देने पड़ सकते हैं।

भारतीय टीम के साथ काम कर चुके एक सीनियर फिजियो ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'कोई भी शमी, बुमराह या जडेजा की चोट के बारे में नहीं पूछ रहा क्योंकि वह ट्रॉमा से जुड़ा हुआ है। लेकिन उमेश यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी कुछ ही मैच खेले या नवदीप सैनी ने पहले दो एकदिवसीय मैच के बाद 40 ओवर की गेंदबाजी भी नहीं की।'

भारत को पता लगाना चाहिए कि इतने खिलाड़ी क्यों चोटिल हुए: गिलक्रिस्ट

उधर, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीयों के जज्बे पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है लेकिन उसे इतने अधिक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारणों का पता लगाना चाहिए, जिससे चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान उसे परेशानी में डाला।

गिलक्रिस्ट ने फॉक्सस्पोर्ट्स से कहा, 'उन्हें इस दौरे में जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा वह उल्लेखनीय है. उन्हें यह पता करना चाहिए कि इतने अधिक खिलाड़ी चोटिल क्यों हुए। उन्होंने कहा, 'उन्हें ऑस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण के कारण चोटें नहीं लगी बल्कि मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा. उन्हें यह पता करना होगा कि ऐसा क्यों हुआ और ये उनके नियंत्रण में थी या नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed