{"_id":"6c886b68-90a4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"brand-virat-kohli-is-now-worth-rs-100-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ी क्लब में पहुंचे विराट कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
100 करोड़ी क्लब में पहुंचे विराट कोहली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज विराट कोहली कई ब्रांडों के विश्वसनीय एंबेसडर बन चुके हैं। यही कारण है कि सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनका नाम 100 करोड़ के ब्रांड प्रचारक क्लब में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की मानें तो इस वर्ष की शुरुआत में ही विभिन्न ब्रांडों के प्रचार से कोहली को होने वाली सालाना आय 100 करोड़ को पार कर चुकी है।
24 साल के कोहली को अब किसी नए ब्रांड का प्रचार करने के लिए तीन करोड़ से अधिक कीमत मिलने लगी है।