फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   brad haddin take retirement from international and first-class cricket

22 दिनों के भीतर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

Wed, 09 Sep 2015 11:05 AM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
brad haddin take retirement from international and first-class cricket

19 अगस्त को एशेज सीरीज में शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 22 दिनों के भीतर अब चौथे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने भी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

 

माकइल क्लार्क के बाद टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को टाटा बॉय बॉय कहा और फिर ऑलराउंडर बल्लेबाज शेन वॉटसन ने टेस्ट को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

 

इस बार क्रिकेट से संन्यास लेने वाले चौथे कंगारू क्रिकेटर हैं विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेड हैडिन। हैडिन ने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बल्कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाने, ब्रेड हैडिन के संन्यास लेने की वजह

brad haddin take retirement from international and first-class cricket

बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेड ‌हैडिन ने मेलबर्न में एक पत्रकारवार्ता आयोजित की जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया।

 

हालांकि उन्होंने बिग बेश लीग मे अपनी टीम सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा बने रहने की बात भी कही। उन्होंने कहा वह अब केवल सिडनी में ‌ही अपने क्रिकेट को जारी रखना चाहते हैं।

 

हैडिन ने आगे कहा कि एशेज सीरीज के दौरान लॉर्ड्स में हार के बाद उन्हें लगा कि अब क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय आ गया है।

 

37 वर्षीय हैडिन एशेज सीरीज के दौरान उस वक्त चर्चाओं में आए थे जब तीसरे मैच से पहले वह सीरीज बीच में छोड़कर अपने घर चले गए थे। उन्होंने अपनी बेटी की बीमारी का हवाला देकर छुट्टी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed