फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   brad haddin not in first Test

पहले टेस्ट में हैडिन को नहीं मिली जगह

Mon, 29 Oct 2012 09:32 PM IST
सिडनी/खेल डेस्क
सिडनी/खेल डेस्क Updated Mon, 29 Oct 2012 09:32 PM IST
विज्ञापन
brad haddin not in first Test
विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले माह होने वाली घरेलू सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह मैथ्यू वेड को ब्रिसबेन में नौ नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट के लिए घोषित 12 सदस्यीय टीम में बुलाया गया है। वेड इस साल की शुरुआत में कैरिबियाई दौरे पर भी गए थे लेकिन उन्हें गंभीर रूप से बीमार अपनी बेटी की देखभाल के लिए वापस आना पड़ा था।
विज्ञापन


कप्तान माइकल क्लार्क ने चयनकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कहा, ‘यह फैसला कठिन था। इस पर काफी देर तक चर्चा चली। दोनों ही विकेटकीपर बहुत अच्छे हैं और दोनों में से किसी को चुना जा सकता था। हम आखिरकार वेड के नाम पर सहमत हुए। मैं जानता हूं कि वेड बहुत अच्छा काम कर सकते हैं। वह अपने संक्षिप्त कैरियर में ही लाजवाब प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अपने आखिरी मैच में शतक बनाया था और टीम में जगह पाने के हकदार हैं।’
विज्ञापन


हालांकि क्लार्क ने कहा कि भविष्य में हैडिन के नाम पर विचार होता रहेगा। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इस साल एकमात्र टेस्ट में सात विकेट झटकने वाले 19 वर्षीय पेसर पैट्रिक कमिंस को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed