फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bowling at Indias world class batting unit will be a test for me says Mitchell Swepson

ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम शुरू, भारत की बल्लेबाजी को लेकर युवा स्पिनर से दिलवाया बयान

Sun, 15 Nov 2020 02:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 15 Nov 2020 02:17 PM IST
सार

भारतीय टीम इस दौरे पर तीन एकदिवसीय, तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। सीमित ओवरों की श्रृंखला 27 नवंबर से शुरू होगी जबकि 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच दिन-रात्रि में एडीलेड में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Bowling at Indias world class batting unit will be a test for me says Mitchell Swepson
मिचेल स्वेपसन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह पाने वाले लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन ने कहा कि वह विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम की विश्व स्तरीय बल्लेबाजी इकाई को गेंदबाजी कर अपने कौशल के परीक्षण का इंतजार कर रहे है। स्वेपसन ने हालांकि अभी टेस्ट पदार्पण नहीं किया है, लेकिन वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला के दौरान सिडनी टेस्ट में टीम का हिस्सा था। उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए भी चुना गया था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण श्रृंखला स्थगित हो गई।

विज्ञापन


स्पेपसन भारत के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिए चुनी गई टीम का भी हिस्सा है। उन्हें उम्मीद है कि इन मैचों में कोहली और दूसरे बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी का मौका मिलेगा। उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'आप खुद को सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ चुनौती देना चाहते हैं, और यह कोई रहस्य नहीं है कि वह (कोहली) सर्वश्रेष्ठ (बल्लेबाजों) के साथ यहां हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह एक और चुनौती है और मैं इस लिए भी उत्साहित हूं क्योंकि मुझे एक महान क्रिकेटर के खिलाफ खुद को परखने का मौका मिलेगा।' मार्श शेफिल्ड शील्ड टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में 21.17 की औसत से 23 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, 'उनकी पूरी बल्लेबाजी विश्व स्तरीय है। ऐसे में उनके गेंदबाजी करने का कोई भी मौका मेरे लिए लिए एक परीक्षा है। इस चुनौती के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता। स्वेपसन राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह को लेकर फिलहाल आश्वस्त नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि इसके लिए नाथन लियोन पहली पसंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू क्रिकेट में शानदार लय में चल रहे इस 27 साल के गेंदबाज ने कहा, 'उन्होंने (लियोन) टेस्ट मैचों में खुद को बार-बार साबित किया है। मैं अभी उनसे पहले टीम में जगह मिलने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। अगर परिस्थितियां अनुकूल हुई तो दो स्पिनरों को मौका मिल सकता है। मैं चारों टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार रहूंगा। अगर अभी मौका नहीं भी मिला तो भविष्य में काफी मौके मिलेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed