{"_id":"e24e5430-83bf-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bowlers-will-return-to-australia-in-hyderabad-test-says-matthew-wade","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंदबाज कराएंगे ऑस्ट्रेलिया की वापसी: वेड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंदबाज कराएंगे ऑस्ट्रेलिया की वापसी: वेड
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Sun, 03 Mar 2013 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में भले ही बड़ा स्कोर नहीं बनाया है लेकिन उन्हें अब भी भरोसा है कि उनके गेंदबाज मैच में उनकी वापसी कराएंगे। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने कहा है कि उनके गेंदबाज भारत पर बढ़त दिलाने में सझम हैं। हैदराबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी नौ विकेट पर 237 रन पर घोषित की। वेड ने महत्वपूर्ण 62 रन जोड़कर कप्तान माइकल क्लार्क (91) के साथ पांचवें विकेट के लिए 145 रन की भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम जैसे विकेटों पर खेलते हैं, यह उससे काफी अलग है। इसलिए इस पिच पर कुछ रनों की बढ़त भी काफी फायदेमंद साबित होगी। मुझे लगता है कि अगर हम अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं तो हम निश्चित रूप से भारत को 230 रन के अंदर समेट सकते हैं।'
विज्ञापन
नौवां विकेट गिरने के बाद पारी घोषित करने के बारे में पूछने पर वेड ने इसका कारण बताते हुए कहा कि मुख्य संदेश यही था कि हमने उन्हें बल्लेबाजी के लिए भेजकर कोशिश की कि हम आज उनके कुछ विकेट निकाल लें। उन्होंने कहा कि पिच पर असमान उछाल थी। हमें लगा कि अगर हम सही क्षेत्र में गेंदबाजी करें तो हम शायद एक दो विकेट निकाल लेंगे। वेड ने दबाव बनाए रखने के लिए भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की।
विज्ञापन