{"_id":"66014810375b8994b10438f9","slug":"border-gavaskar-trophy-between-india-and-australia-extended-to-five-test-match-instead-of-four-test-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Border-Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी इतने टेस्ट की सीरीज, 1991-92 के बाद होगा ऐसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Border-Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी इतने टेस्ट की सीरीज, 1991-92 के बाद होगा ऐसा
Mon, 25 Mar 2024 03:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:18 PM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस अहम टेस्ट सीरीज में बदलाव की पुष्टि खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की है। इस टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में बड़ा बदलाव किया गया है। दोनों टीमें अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। पिछले कुछ वर्षों से भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज ही होती आ रही थी, लेकिन 1991-92 के बाद पहली बार होगा जब दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस अहम टेस्ट सीरीज में बदलाव की पुष्टि खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की है। इस टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद साल के अंत में भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज अहम होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक्स पर लिखा, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 1991-92 के बाद पहली बार पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए होने वाली यह सीरीज 2024-25 घरेलू कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण सीरीज होगी।
बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया संयुक्त बयान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी देने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा, बीसीसीआई टेस्ट क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा से संकल्पित रहा है। यह खेल का एक ऐसा प्रारूप है जिसका हम बहुत सम्मान करते हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज करना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारे सहयोग और टेस्ट क्रिकेट के महत्व को बढ़ावा देने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
पर्थ टेस्ट से हो सकती है सीरीज की शुरुआत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत पर्थ से हो सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ही इस टेस्ट का पूरा कार्यक्रम घोषित करेगा, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत इस साल नवंबर से हो सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बायर्ड ने कहा, दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए हमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बढ़ाकर पांच मैचों की सीरीज करने से बेहद खुशी हो रही है।
भारत के पास है ट्रॉफी
भारतीय टीम ने पिछले साल घरेलू जमीन पर खेले गए बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज को जीता था। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर 2020-21 में हुई इस ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था। उस समय भारतीय टीम ने गाबा में कंगारू टीम का घमंड तोड़ा था। सीरीज के अंतिम मैच में आखिरी दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। मालूम हो कि 2023 डब्ल्यूटीसी चक्र का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही खेला गया था जहां पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने भारत को हराया था।