गौतम गंभीर की दरियादिली, मौत से जंग लड़ रही पाकिस्तानी बच्ची की कर रहे मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर एक बार फिर से मदद के लिए आगे आए हैं। हालांकि इस बार उन्होंने पाकिस्तान की एक बच्ची के लिए मदद के हाथ बढ़ाये हैं। अक्सर पाकिस्तान और उसके नेताओं की नीतियों की आलोचना करने वाले गंभीर ने पाकिस्तान की ओमैमा अली के इलाज का बीड़ा उठाया है।
गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पत्र शेयर किया है जिसमें उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अली के दिल के ऑपरेशन के लिए उसे और उसके परिवार को वीजा देने की अपील की है। उन्होंने अपने पत्र में पाकिस्तान में भारतीय दूतावास से भी अली के परिवार को वीजा दिलाने के लिए मदद मांगी है।
कविता लिखकर गंभीर मदद
उस पार से एक नन्हे दिल ने दस्तक दी,
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 19, 2019
इस पार दिल ने सब सरहदें मिटा दी।
उन नन्हे कदमों के साथ बहती हुई मीठी हवा भी आई है,
कभी-कभी ऐसा भी लगता है जैसे बेटी घर आई है।
Thank u @DrSJaishankar 4 granting visa to Pakistani girl& her parents for her heart surgery @narendramodi @AmitShah pic.twitter.com/zuquO2hnMv
बता दें कि गंभीर ने हाल ही में गौतम गंभीर फाउंडेशन के तहत शहीद जवानों के सौ बच्चों को गोद लेने की बात कही थी।