{"_id":"5be4274cbdec22174c7df453","slug":"bishan-singh-bedi-is-surprised-by-shiva-singh-bowling-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: इस क्रिकेटर ने 360 डिग्री घूमकर डाली गेंद, दिग्गज क्रिकेटर हो गए हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीडियो: इस क्रिकेटर ने 360 डिग्री घूमकर डाली गेंद, दिग्गज क्रिकेटर हो गए हैरान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
शिवा सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच अजीब ढंग से रन या गेंद डालने की होड़ लग चुकी है। बल्लेबाजी की बात करें तो स्विच हिट और अन्य अजीबोगरीब शॉट्स बल्लेबाज खेलते आए हैं जबकि गेंदबाजी में गजब का मिश्रण देखने को मिला है। विश्व में कई ऐसे गेंदबाज हो चुके हैं, जो दोनों हाथों से गेंदबाजी करने का कमाल कर चुके हैं।
विज्ञापन
अब एक ऐसे गेंदबाज का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरा चक्कर लगाकर गेंद डाली। जी हां, इस गेंदबाज ने 360 डिग्री घूमने के बाद गेंद डाली। पूर्व भारतीय कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गेंदबाज पहले पूरी तरह घूमा और फिर गेंद डाली।
विज्ञापन
इस गेंदबाज का नाम शिवा सिंह है, जो उत्तर प्रदेश का है। अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ शिवा ने इस अनोखे एक्शन के साथ गेंदबाजी की। पिछले सप्ताह हुए इस मुकाबले में शिवा ने गेंद डालने से पहले 360 डिग्री का चक्कर लिया और दांए हाथ के बल्लेबाज को लेग स्टंप लाइन पर गेंदबाजी की।
विज्ञापन
Weirdo...!! Have a close look..!! pic.twitter.com/jK6ChzyH2T
— Bishan Bedi (@BishanBedi) November 7, 2018
वीडियो में दिख रहा है कि अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दिया, जिस पर उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी खासे नाराज दिखे। टीम का तर्क था कि अगर बल्लेबाज अजीब अंदाज में घूम सकता है तो कोई गेंदबाज क्यों नहीं। खिलाड़ियों की बात सुनने के बाद अंपायर विनोद शेहशान ने लेग अंपायर रवि शंकर से बातचीत की और इसे डेड बॉल करार दिया।
याद हो कि 2016 आईपीएल में कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की गेंद पर भी विवाद हुआ था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अजीब एक्शन से गेंद डाली थी। रसेल ने अपने एक्शन में पहले रुकने की एक्टिंग की और फिर अचानक की गेंद डाल दी। शेन वॉटसन ने ये गेंद खेली तक नहीं और वह दंग रह गए।