फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   big news for Shikhar dhawan before second test

दूसरे टेस्ट से पहले धवन को मिली बड़ी 'खुशी', पर संकट में SA

Thu, 12 Nov 2015 07:09 PM IST
Updated Thu, 12 Nov 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
big news for Shikhar dhawan before second test

पंजाब रणजी टीम के उभरते ऑलराउंडर गुरकीरत सिंह मान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से बंगलूरू में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा, गुरकीरत सिंह मान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वह 14 से 18 नवंबर तक बेंगलूरू में फ्रीडम ट्रॉफी के तहत खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


25 वर्षीय गुरकीरत वनडे सीरीज में टीम इंडिया में शामिल थे। मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वह टीम में बतौर रिजर्व खिलाड़ी शामिल थे। फिलहाल भारतीय टीम चार मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मोहाली टेस्ट मैच की 2 पारियों में एक भी रन नहीं बना सके भारतीय ओपनर शिखर धवन को अगर दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिलता है तो उनके लिए टीम में शामिल होने से पहले बड़ी राहत की खबर आई है। धवन दोनों ही पारियों में 0 पर आउट हो गए थे।

धवन को मिल गई बड़ी खुशी, क्या कर पाएंगे कमाल!

big news for Shikhar dhawan before second test

मोहाली टेस्ट मैच की 2 पारियों में 0 पर आउट होने वाले भारतीय ओपनर शिखर धवन के लिए बड़ी खबर है लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए यही खबर किसी झटके से कम नहीं है।

मोहाली में पहले टेस्ट में मिली हार के बाद खिलाड़ियों की फिटनेस दक्षिण अफ्रीका के लिए चिंता की सबब बनी हुई है। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते जहां तेज गेंदबाज डेल स्टेन का दूसरे टेस्ट में भी खेलने पर पहले ही संशय बना हुआ है वहीं अब साथी तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर पांव में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

फिलेंडर छह हफ्ते तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। इसे मेहमान टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हासमैट अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ अजित बेंडिक्ट रॉयन ने कहा कि फिलेंडर का हमारे अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके बाएं टखने में चोट आई है। उस पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया है। इस वजह से वह अगले छह सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। वह स्वदेश लौट सकते हैं।

यह वही फिलेंडर हैं जिन्होंने धवन को मोहाली में दोनों ही पारियों में एक ही तरह से स्लिप में कैच आउट कराया था। अब अगर धवन को मैच में उतरने का मौका  मिलता है तो उनकी सबसे बड़ी बाधा खत्म हो जाएगी। हो सकता है कि वह इस मैच में बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में लौट आएं।

वार्म अप के दौरान फुटबॉल मैच खेलना पड़ गया भारी

big news for Shikhar dhawan before second test

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर फुटबॉल वार्म अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनका टखना मुड़ गया है और वह दर्द से कराहने लगे। सहयोगी स्टाफ उन्हें उठाकर मैदान से बाहर ले गए।

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने कहा, "अभ्यास के दौरान वर्नोन का पांव डीन (एल्गर) के पांव के ऊपर पड़ गया। यह अजीबोगरीब दुर्घटना थी। मैंने पहले इससे भी बुरे मामले देखे हैं। वह दुर्भाग्यशाली रहा। उन्हें मैदान से उठाकर बाहर ले जाया गया।"

डेल स्टेन का ग्रोइन की चोट के कारण पहले ही खेलना संदिग्ध है और अब फिलैंडर की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के पास दो तेज गेंदबाज रबादा और मोर्ने मोर्केल ही रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed