{"_id":"61d1d837cf873579c7401f0d","slug":"big-bash-league-watch-pakistan-pacer-mohammad-hasnain-takes-triple-wicket-maiden-in-his-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पाकिस्तान के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बीबीएल में बरपाया कहर, अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर में मेडेन के साथ झटके तीन विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: पाकिस्तान के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बीबीएल में बरपाया कहर, अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर में मेडेन के साथ झटके तीन विकेट
Sun, 02 Jan 2022 10:22 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:22 PM IST
सार
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने बिग बैश लीग में जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग के अपने डेब्यू मैच में ही विपक्षी टीम के खिलाफ कहर बरपाया। दाएं हाथ के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
मोहम्मद हसनैन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने बिग बैश लीग में जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग के अपने डेब्यू मैच में ही विपक्षी टीम के खिलाफ कहर बरपाया। दाएं हाथ के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह अपने पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले बीबीएल इतिहास के पहले गेंदबाज भी बने।
विज्ञापन
सिडनी थंडर की तरफ से बीबीएल डेब्यू करते हुए उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ जोरदार आगाज किया। उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स की पारी के तीसरे ओवर में दूसरी, तीसरी और पांचवीं गेंद पर विकेट लिए। मैथ्यू शॉर्ट उनका पहला शिकार बने और इसके बाद अगली गेंद पर जेक वेदराल्ड को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर पहुंचे जोनाथन वेल्स ने हसनैन की हैट्रिक नहीं होने दी लेकिन लेकिन पांचवीं गेंद पर वह बेन कटिंग को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही पाकिस्तानी गेंदबाज ने अपने पहले ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट लिए और बीबीएल में एक ड्रीम डेब्यू किया।
विज्ञापन
TRIPLE. WICKET. MAIDEN. ON. DEBUT. #BBL11 pic.twitter.com/73hCAB40aU
— KFC Big Bash League (@BBL) January 2, 2022
विज्ञापन
मैच की बात करें तो सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। मैथ्यू गिलक्स ने सिडनी थंडर की तरफ से सर्वाधिक 93 रन बनाए। एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से पीटर सिडल और वेस एगर ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
इसके बाद 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम 20 ओवर में 144 रन ही बना पाई और 28 रन से मैच हार गई। हैरी नीलसन ने एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से सर्वाधिक 39 रन बनाए। जबकि हसनैन ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट लिए।