{"_id":"62b351d7cea2fe0dc4562ce4","slug":"big-bash-league-cricket-australia-copied-ipl-introduced-draft-system-in-big-bash","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big Bash League: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की आईपीएल की नकल, बिग बैश में शुरू की ड्राफ्ट व्यवस्था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Big Bash League: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की आईपीएल की नकल, बिग बैश में शुरू की ड्राफ्ट व्यवस्था
Wed, 22 Jun 2022 11:01 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:01 PM IST
सार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) में विदेशी खिलाड़ियों के चयन के लिए बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर ड्राफ्ट व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) में विदेशी खिलाड़ियों के चयन के लिए बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर ड्राफ्ट व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की। बीबीएल-12 का नया सत्र दिसंबर में शुरू होगा और अगले कुछ महीनों में ड्राफ्ट व्यवस्था शुरू होने की तैयारी है। इस व्यवस्था के तहत हर टीम को कम से कम दो और अधिकतम तीन खिलाड़ियों का चयन करना होगा।
सीए बोर्ड ने कहा कि ड्राफ्ट को विदेशी खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लक्ष्य से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य बीबीएल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना होगा। इसमें खिलाड़ियों की चार श्रेणियां (प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज) होगा, जिसमें प्लेटिनम को सबसे अधिक भुगतान वाले वर्ग में रखा जाएगा।