फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Big Bash League 2022: Sydney Thunders all out in 5.5 overs on 15 runs, Twitter reaction on lowest T20 score

BBL: बिग बैश लीग में सिडनी थंडर का शर्मनाक रिकॉर्ड, 35 गेंदों पर सिमटी पूरी टीम, टी20 का सबसे कम स्कोर बनाया

Fri, 16 Dec 2022 07:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Dec 2022 07:23 PM IST
सार

मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 139 रन बनाए थे। जवाब में सिडनी थंडर की टीम 15 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
Big Bash League 2022: Sydney Thunders all out in 5.5 overs on 15 runs, Twitter reaction on lowest T20 score
सिडनी थंडर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल बिग बैश लीग टी20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। शुक्रवार को सिडनी थंडर और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सिडनी थंडर्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सिडनी की टीम सिर्फ 15 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह टी20 इतिहास का सबसे कम स्कोर है। सिडनी की टीम 5.5 ओवर यानी 35 गेंदों में ही सिमट गई। 
विज्ञापन

 

दरअसल, मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 139 रन बनाए थे। क्रिस लिन ने 27 गेंदों में 36 रन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 24 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट (9), वेदराल्ड (10), एडम होस (4), थॉमस केली (13), हैरी नीलसन (13), राशिद खान (9), वेस एगर (1) रन बनाकर आउट हुए। थॉर्नटन (3) और कप्तान पीटर सिडल (0) नाबाद पवेलियन लौटे। सिडनी की ओर से फजलहक फारुकी ने तीन विकेट लिए। वहीं, गुरिंदर संधू, डेनियल सैम्स और ब्रैंडन डॉगेट को दो-दो विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में सिडनी की टीम 5.5 ओवर में 15 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के चार खिलाड़ी तो खाता भी नहीं खोल सके। इनमें एलेक्स हेल्स, मैथ्यू जाइल्क्स, कप्तान जेसन सांघा, क्रिस ग्रीन और गुरिंदर संधू शामिल हैं। राइली रूसो तीन रन, एलेक्स रॉस दो रन, सैम्स एक रन, ओलिवर डेवीज एक रन, डॉगेट चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फारुकी एक रन बनाकर नाबाद रहे। एडिलेड की ओर से थॉर्नटन ने पांच विकेट लिए। वहीं, वेस एगर को चार विकेट मिले। शॉर्ट को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर की बात करें तो यह अब सिडनी थंडर के नाम है। पहले यह रिकॉर्ड तुर्किये के नाम था। उसने चेक रिपब्लिक के खिलाफ 21 रन बनाए थे। वहीं, लेसोथो ने युगांडा के खिलाफ 26 रन बनाए थे। यह लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। तुर्किये ने लग्जमबर्ग के खिलाफ 28 रन बनाए थे, जो लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वहीं, बिग बैश लीग का भी यह सबसे कम टोटल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मेलबर्न रेनेगेड्स के नाम था। उन्होंने 57 रन बनाए थे।

टी20 में सबसे कम स्कोर
टीम स्कोर खिलाफ साल
सिडनी थंडर 15 एडिलेड स्ट्राइकर्स 2022
तुर्किये 21 चेक रिपब्लिक 2019
लेसोथो 26 युगांडा 2021
तुर्किये 28 लग्जमबर्ग 2019
थाईलैंड 30 मलेशिया 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed