फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Big Bash League 2021: Australian Bowler Peter Siddle Kisses Teammate Daniel Worrall In Big Bash League Game, Watch Video

Big Bash League: ऑस्ट्रेलिया में मैच के दौरान बीच मैदान पर सिडल ने साथी खिलाड़ी को किया किस, देखें VIDEO

Wed, 22 Dec 2021 03:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Dec 2021 03:36 PM IST
सार

यह घटना सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई। डेनियल वॉरेल को पहला ओवर दिया गया और तब कप्तान सिडल सर्कल (30 यार्ड) के अंदर फील्डिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
Big Bash League 2021: Australian Bowler Peter Siddle Kisses Teammate Daniel Worrall In Big Bash League Game, Watch Video
डेनियल वॉरेल और पीटर सिडल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग टी-20 टूर्नामेंट के दौरान एक घटना ने कई फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल मंगलवार को सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान ब्रोमांस देखने को मिला। 
विज्ञापन


डेनियल वॉरेल और पीटर सिडल के बीच लाइव मैच के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मैच के दौरान सिडल ने डेनियल वॉरेल के गाल पर किस किया। इसका वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

दरअसल, यह घटना सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई। डेनियल वॉरेल को पहला ओवर दिया गया और तब कप्तान सिडल सर्कल (30 यार्ड) के अंदर फील्डिंग कर रहे थे। पहली गेंद फेंकने के बाद वॉरेल सिडल के साथ बातचीत करते देखे गए।

दोनों के बीच पहले काफी बातचीत हुई और दोनों ने हंसी मजाक किया। इसके बाद सिडल ने मुस्कुराते हुए डेनियल वॉरेल के गाल पर किस किया। वॉरेल और सिडल के बीच इस घटना की क्लिप कुछ ही समय में वायरल हो गई और फैंस जमकर इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed