{"_id":"cb05cc84-ce17-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bhuwneshwar-kumar-demands-car-number-0001","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस भारतीय गेंदबाज को चाहिए कार नंबर-0001","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस भारतीय गेंदबाज को चाहिए कार नंबर-0001
नोएडा/योगेश शर्मा
Updated Thu, 06 Jun 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (बीके) ने अपनी महंगी कार के लिए सबसे खास नंबर चुना है। बीके की ख्वाहिश है उनकी कार की नंबर प्लेट पर 0001 लिखा हो।
विज्ञापन
उन्होंने इस खास नंबर के साथ अपनी गाड़ी को गौतमबुद्ध नगर से रजिस्टर्ड कराने की इच्छा जाहिर की है। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की तरफ से अगली सीरीज में उनके लिए यह नंबर रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
आकर्षक नंबरों की फिलहाल जो सीरीज चल रही है उसमें 0001 से 0009 तक के सभी सिंगल डिजिट नंबर बुक हो चुके हैं या फिर अलॉट कर दिए गए हैं।
भुवनेश्वर कुमार की तरफ से 0001 नंबर की सिफारिश हाल ही में आई थी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, अगली सीरीज में बीके के लिए यह नंबर रिजर्व कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक सीरीज को खत्म होने में तीन से चार महीने लग जाते हैं। अगली सीरीज सितंबर के आसपास आएगी। ऐसे में बीके को चार महीने इंतजार तो करना ही होगा।
सूत्रों के अनुसार, बीके ने दो दिन पहले गाजियाबाद स्थित परिवहन विभाग के दफ्तर में भी रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क साधा था।
विराट की भी थी इच्छा
भारतीय क्रिकेट टीम के जानेमाने क्रिकेटर विराट कोहली की तरफ से भी आकर्षक नंबर के लिए इंक्वायरी आ चुकी है। पसंद का नंबर उपलब्ध न होने पर परिवहन कार्यालय से उन्हें निराशा हाथ लगी थी।
नंबर पाना बेहद सस्ता
एनसीआर के दूसरे शहरों की तुलना में नोएडा से वाहनों के आकर्षक नंबर बेहद सस्ते मिल जाते हैं।
जिस नंबर की कीमत नोएडा में 15 हजार रुपये है, उसी नंबर की कीमत गुड़गांव, फरीदाबाद या फिर दिल्ली में पांच लाख तक है। इसलिए नंबरों के लिए आए दिन खींचतान मची रहती है।
आवेदन आया तो देंगे नंबर
भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की तरफ से सिंगल डिजिट नंबर की इच्छा जाहिर की गई है। आगामी सीरीज में यह नंबर उपलब्ध हो पाएगा। अगर उस वक्त आवेदन आया तो इस नंबर को उन्हें ही जारी किया जाएगा।
-रचना यदुवंशी, एआरटीओ (प्रशासन)-गौतमबुद्ध नगर