फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bhuvneshwar Kumar says ms dhoni always gives guidance to youngsters

IND vs SL: भुवनेश्वर ने धोनी को किया याद, बोले- वो हमेशा युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं

Wed, 30 Jun 2021 06:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Jun 2021 06:34 PM IST
सार

वर्ल्ड सोशल मीडिया डे के मौके पर भुवनेश्वर ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए लिखे गए उस एक खास पोस्ट को याद किया, जिसमें उन्होंने माही के लिए दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा था। 

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar says ms dhoni always gives guidance to youngsters
भुवनेश्वर कुमार, एमएस धोनी - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार ने बुधवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद किया। इस दौरान इस तेज गेंदबाज ने माही की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो (धोनी) हमेशा युवाओं के मार्गदर्शन के लिए तैयार रहते हैं। दरअसल, वर्ल्ड सोशल मीडिया डे के मौके पर भुवनेश्वर ने उस एक पोस्ट को याद किया, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। बता दें कि इस तेज गेंदबाज ने धोनी के संन्यास के ठीक एक दिन बाद यानी 16 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया पर धोनी के साथ एक फोटो पोस्ट किया था। उस पोस्ट में भुवनेश्वर ने दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा था।

विज्ञापन


बुधवार को बीसीसीआई द्वारा शेयर इस वीडियो में भुवनेश्वर ने खुलासा किया कि धोनी क्यों उनके लिए हमेशा खास होंगे और उन्होंने उनके लिए दिल को छू लेने वाला पोस्ट क्यों लिखा था। बता दें कि धोनी ने अचानक से 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वीडियो में भुवनेश्वर ने कहा, 'यह तस्वीर मैंने तब पोस्ट की थी जब माही भाई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हर कोई जानता है कि वह किस तरह के खिलाड़ी थे, लेकिन वह किस तरह के इंसान है, इसलिए मैंने उसके लिए कुछ पोस्ट किया था। अगर आप धोनी के बारे में किसी से भी बात करते हैं, तो सभी आपको बताएंगे कि वो (धोनी) कितने मददगार हैं। वह हमेशा सभी युवाओं को मार्गदर्शन देते हैं।'
विज्ञापन


  
 


बता दें कि भुवनेश्वर कुमार इस वक्त श्रीलंका दौरे पर हैं। इस दौरे के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम की कमान  शिखर धवन के हाथों में है। दौरे की शुरुआत 13 जुलाई से होगी। फिलहाल टीम पृथकवास में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed