फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bhuvneshwar Kumar nominated for ICC Mens player of the month for his heroics performance against England

ICC Monthly Award: भुवनेश्वर कुमार नामांकित, इंग्लैंड के खिलाफ दिखाया था दमदार खेल

Thu, 08 Apr 2021 04:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 08 Apr 2021 04:59 PM IST
सार

  • प्रत्येक वर्ग में तीन-तीन खिलाड़ी नामांकित होते हैं
  • एक कैलेंडर माह में मैदान के प्रदर्शन का आंकलन होता है
  • प्रदर्शन और उपलब्धियों के आधार पर नामांकन  होता है

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar nominated for ICC Mens player of the month for his heroics performance against England
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ट्विटर @ICC

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आईसीसी ने  माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्का के लिए नामांकित किया है। भुवी के अलावा पुरुष वर्ग में अन्य खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के शीर्ष लेग स्पिनर राशिद खान और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


महिलाओं के वर्ग में भारत की राजेश्वरी गायकवाड़, दक्षिण अफ्रीका की लिजले ली और भारत की पूनम राउत शामिल हैं। राजेश्वरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच वनडे खेलीं और वह सफेद गेंद की दोनों सीरीज में टीम की सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली खिलाड़ी रहीं, उन्होंने वनडे में आठ और टी20 में चार विकेट झटके। पूनम राउत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच वनडे में कुल 263 रन बनाए। वह इस सीरीज में भारत की शीर्ष रन स्कोरर रहीं, उन्होंने इन मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक जड़े। दक्षिण अफ्रीका की टीम में लिजले ली ने चार वनडे में एक शतक और दो अर्धशतक जमाए जिससे वह आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 




पिछले माह भुवनेश्वर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे खेले थे, जिसमें उन्होंने 4.65 के इकॉनमी रेट से छह विकेट चटकाए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले थे, जिसमें उन्होंने 6.38 के शानदार इकोनोमी रेट की बदौलत चार विकेट हासिल किए। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सफेद गेंद की सीरीज में वह दोनों टीमों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

राशिद और विलियमसन का प्रदर्शन
राशिद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी टीम की जीत के दौरान 11 विकेट झटके और इसके बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3-0 की जीत में छह विकेट भी हासिल किए। जिम्बाब्वे से विलियम्स ने अफगानिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने कुल 264 रन बनाए और दो विकेट प्राप्त किए। उन्होंने इसके बाद तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 128.57 के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed