फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bhuvneshwar kumar injured for three t-20 match

टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के दो बुरी खबर

Sat, 23 Jan 2016 01:33 PM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar injured for three t-20 match

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया कड़े मुकाबलों के बाद भी वनडे सीरीज में हार चुकी है। ऐसे में आगामी टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के पास कमबैक करने का अच्छा मौका था लेकिन दो बुरी खबरों ने टीम के हौसले कम दिए हैं।

विज्ञापन


यह खबरें टीम इंडिया के दो क्रिकेटरों अजिंक्य रहाणे और भुवनेश्वर कुमार से जुड़ी है। दोनों इंज्युरी के चलते टीम से बाहर हो सकते हैं।

चौथे वनडे में भुवी डेविड वॉर्नर के एक शॉट पर हाथ फ्रेक्चर करा बैठे। मामला 11वें ओवर का था। केनबरा में हुए इस रोमांचक मुकाबले में वॉर्नर के शॉट पर भुवी लपकने का प्रयास करते हुए बाएं हाथ के अंगूठे को चोटिल करा बैठे।
विज्ञापन


टीम मैनेजमेंट का कहना है कि भुवी के बाएं हाथ में फ्रेक्चर है, लिहाजा पांचवें वनडे में उनके स्थान पर जसप्रीत बुमराह ने मैच में भाग लिया। जसप्रीत का यह डेब्यू मैच था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटिल भुवी के स्थान पर टीम इंडिया में टी-20 के लिए रिषी धवन को जगह मिली है। धवन का वनडे सीरीज में प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

रहाणे पर सस्पेंस बरकरार

bhuvneshwar kumar injured for three t-20 match

टीम इंडिया के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले अजिंक्य रहाणे भी चौथे वनडे में फिल्डिंग के दौरान हाथ में चोट लग गई थी। वह आगे फिल्डिंग करने भी नहीं आए। इतना ही नहीं बल्लेबाजी क्रम में भी उन्हें काफी देर में भेजा गया।

पांचवें वनडे में उनके स्‍थान पर गुरकीरत सिंह मान को जगह मिली। बीसीसीआई की मेडिकल टीम का कहना है कि रहाणे टी-20 सीरीज में हिस्सा लेंगे या नहीं इस पर सीरीज शुरू होने से पहले ही सस्पेंस खुल जाएगा।

बीसीसीआई के एक अधिकारी का यह भी कहना है कि अगर रहाणे की इंज्युरी ठीक नहीं होती तो उनके स्‍थान पर गुरकीरत सिंह मान को टीम में जगह मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed