फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bhanuka Rajpakshe to Quinton De kock Why cricketers taking break or announcing retirement in very young age

हैरानी: अफगानिस्तान के 22 वर्षीय गेंदबाज ने वनडे क्रिकेट पर लगाया विराम, जानें किस वजह से कम उम्र में ही संन्यास या ब्रेक ले रहे क्रिकेटर्स

Thu, 06 Jan 2022 10:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Jan 2022 10:49 PM IST
सार

अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने वनडे क्रिकेट से ब्रेक लेने का बड़ा फैसला किया है। 22 वर्षीय स्टार गेंदबाज ने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए वनडे क्रिकेट से शॉट ब्रेक लेने का फैसला लिया है। वह हालांकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अफगानिस्तान के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
Bhanuka Rajpakshe to Quinton De kock Why cricketers taking break or announcing retirement in very young age
नवीन उल हक - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

कोविड-19 के इस दौर में दुनियाभर में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। तीन साल पहले शुरू हुई इस जानलेवा महामारी ने लोगों के जीने के तौर-तरीके और जीवन जीने के नजरिए को बदलकर रख दिया है। इसका सबसे बड़ा असर खेलों और खिलाड़ियों खासकर क्रिकेटरों पर पड़ा है। तमाम तरह की पाबंदियों, बाहरी दुनिया से अलगाव (बायो बबल) और परिवार से दूरी ने खिलाड़ियों को मानसिक रूप से बहुत परेशान किया। यही कारण है कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कम उम्र में ही या तो संन्यास ले रहे हैं और तो क्रिकेट से ब्रेक। 

विज्ञापन


ऐसे ही एक मामले में अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने वनडे क्रिकेट से ब्रेक लेने का बड़ा फैसला किया है। 22 वर्षीय स्टार गेंदबाज ने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए वनडे क्रिकेट से शॉट ब्रेक लेने का फैसला लिया है। वह हालांकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अफगानिस्तान के लिए उपलब्ध रहेंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक नवीन ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) से कहा है कि वह वर्ल्ड कप के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहते हैं। 
विज्ञापन


नवीन के करियर की बात करें तो सितंबर 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू के बाद से वह अफगानिस्तान के सीमित ओवर सेटअप के सदस्य रहे हैं। उन्होंने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 18।33 की औसत से अब तक 18 विकेट लिए हैं। वह दुनियाभर की कई टी-20 लीग का भी हिस्सा रहे हैं। वह इंग्लैंड की टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट, गयाना अमेजन वारियर्स, लीसेस्टरशायर, सिलहट थंडर, कोलंबो स्टार्स और कैंडी टस्कर्स जैसी टीमों के लिए भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम उम्र में संन्यास या ब्रेक लेने वाले क्रिकेटर्स

नवीन के इस फैसले से कुछ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने सिर्फ 29 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उसके बाद श्रीलंका के 30 वर्षीय बल्लेबाज भनुका राजपक्षे ने छोटे से सफल करियर के बाद अचानक से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। 

भनुका राजपक्षे
भनुका ने सभी प्रारूपों से संन्यास लेते हुए कहा कि मैंने बतौर खिलाड़ी और पति के तौर पर अपनी स्थिति पर बहुत ही गंभीरता से विचार किया है। मैं जल्द ही पिता बनने जा रहा हूं और पारिवारिक दायित्वों के कारण खेल से अलग हो रहा हूं। राजपक्षे ने श्रीलंका के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला, लेकिन उन्होंने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 और पिछले साल ही भारत के खिलाफ वनडे करियर का आगाज किया था। भनुका ने देश के लिए पांच वनडे और 18 टी20 मुकाबले खेले। 

क्विंटन डिकॉक
क्विंटन डिकॉक ने भी संन्यास के पीछे ऐसे ही कारणों को हवाला दिया था। उन्होंने भारत के खिलाफ सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कर दिया। हालांकि उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए खुद को उपलब्ध बताया। 

बेन स्टोक्स और ग्लेन मैक्सवेल 
इन खिलाड़ियों से पहले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों ने बाद में वापसी की और अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों से जुड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed