{"_id":"673733f09f0c4d1aff05dba1","slug":"bengal-captain-anustup-majumdar-hailed-fast-bowler-mohammed-shami-for-his-comeback-through-ranji-trophy-2024-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: 'शमी मैदान पर वापसी के लिए बेताब थे', बंगाल के कप्तान अनुस्तुप मजूमदार ने तेज गेंदबाज को सराहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: 'शमी मैदान पर वापसी के लिए बेताब थे', बंगाल के कप्तान अनुस्तुप मजूमदार ने तेज गेंदबाज को सराहा
Fri, 15 Nov 2024 05:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 15 Nov 2024 05:14 PM IST
सार
भारत के स्टार तेज गेंदबाज शमी ने वापसी पर चमक बिखेरी और 19 ओवर में 54 रन देकर चार विकेट लिए जिससे बंगाल ने मध्य प्रदेश को 167 रन पर समेटा। शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद पहली बार खेलने उतरे हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल के कप्तान अनुस्तुप मजूमदार ने क्रिकेट के मैदान पर दमदार वापसी करने के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सराहना की है। शमी करीब एक साल के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। शमी इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले से मैदान पर वापसी की है।
विज्ञापन
भारत के स्टार तेज गेंदबाज शमी ने वापसी पर चमक बिखेरी और 19 ओवर में 54 रन देकर चार विकेट लिए जिससे बंगाल ने मध्य प्रदेश को 167 रन पर समेटा। शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद पहली बार खेलने उतरे हैं। शमी की शानदार वापसी पर बंगाल के कप्तान मजूमदार ने खुलासा करते हुए बताया कि किस तरह शमी शुभ्रांशु सेनापति और रजत पटीदार के बीच साझेदारी तोड़ने के लिए बेताब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मजूमदार ने कहा, ऐसा लग रहा था कि बड़ी साझेदारी हो रही है, लेकिन शमी ने मुझसे उन्हें गेंद देने के लिए कहा और बोले कि वह ओवर डालना चाहते हैं। उन्होंने साबित किया कि वह मैदान पर वापसी करने के लिए कितने बेताब थे। मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि वह चोट से वापसी कर रहे हैं।
शमी के कायल हुए लक्ष्मीरत्न शुक्ला
मजूमदार के अलावा बंगाल के कोच लक्ष्मीरत्न शुक्ला ने भी शमी की सराहना की। लक्ष्मीरत्न ने कहा, शमी एक साल के बाद वापस आए और 19 ओवर डाले तथा विकेट लेने में भी सफल रहे। वह इस मैच में बिना किसी मैच अभ्यास के उतरे। क्या आप ऐसा सोच सकते हैं? हां, अगर शमी ज्यादा खेलेंगे तो वह और बेहतर हो जाएंगे। आईपीएल में खेलने वाले गेंदबाजों को नहीं पता कि चार ओवर से अधिक गेंदबाजी कैसे करनी है। शमी ने ऐसी गेंदबाजी की जो एक तेज गेंदबाज से अपेक्षा की जाती है। मैंने किसी तेज गेंदबाज को एक साल बाद खेलते हुए इतनी शानदार वापसी करते नहीं देखा है।