{"_id":"5bd48176bdec22697879bc4e","slug":"ben-stokes-wants-to-focus-on-his-game-instead-of-dispute-before-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों से घिरे इस ऑलराउंडर ने खेल पर नहीं दिया ध्यान, तो विश्वकप में इंग्लैंड को होगा तगड़ा नुकसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विवादों से घिरे इस ऑलराउंडर ने खेल पर नहीं दिया ध्यान, तो विश्वकप में इंग्लैंड को होगा तगड़ा नुकसान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेन स्टोक्स को उम्मीद है कि पिछले साल देर रात सड़क पर हुई झड़प की बजाय क्रिकेट प्रेमी इंग्लैंड के हरफनमौला के रूप में मैदान पर उनके प्रदर्शन को याद रखेंगे। स्टोक्स को सितंबर 2017 में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर हुई लड़ाई के कारण कानूनी मामले का सामना करना पड़ा था ।
विज्ञापन
स्टोक्स को दिसंबर में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट अनुशासन समिति के सामने पेश होना है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से पहले कोलंबो में से कहा, 'अब मैं आगे की सोच रहा हूं।'
विज्ञापन
स्टोक्स ने कहा, 'हमें विश्व कप और एशेज खेलना है और मेरा पूरा ध्यान उसी पर है। मैं पीछे मुड़कर देखने में विश्वास नहीं करता। भविष्य के बारे में सोच रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'मैंने अपने करियर में कभी पीछे देखने में विश्वास नहीं किया। मैं ऐसे खिलाड़ी के रूप में याद रखा जाना चाहता हूं जिसने इंग्लैंड में क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ी।'
विज्ञापन