फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes ruled out of England's first Test against Pakistan as he continues to recover from hamstring injury

PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बेन स्टोक्स, वापसी में होगी देरी, जानें किसे मिली कमान

Sat, 05 Oct 2024 04:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Oct 2024 04:59 PM IST
सार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। पाकिस्तान की फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है और इंग्लैंड की नजरें इसका फायदा उठाने पर रहेंगी।

विज्ञापन
Ben Stokes ruled out of England's first Test against Pakistan as he continues to recover from hamstring injury
बेन स्टोक्स - फोटो : ECB

विस्तार

इंग्लैंड के नियमित टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी में देरी हो रही है और वह पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। स्टोक्स अगस्त से ही हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं जिस कारण वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहे थे। हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर शुरुआत से ही संशय बरकरार था और माना जा रहा था कि स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मिस करेंगे। 
विज्ञापन

ओली पोप को मिली जिम्मेदारी
स्टोक्स की अनुपस्थिति में श्रीलंका के खिलाफ उपकप्तान ओली पोप ने कमान संभाली थी और उनके नेतृत्व में टीम ने 2-1 से सीरीज जीती थी। इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है और एक बार फिर कमान पोप को ही सौंपी गई है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। पाकिस्तान की फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है और इंग्लैंड की नजरें इसका फायदा उठाने पर रहेंगी। इंग्लैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, बेन स्टोक्स अभी तक हैमस्ट्रिंग से उबर रहे हैं, जिस कारण उनकी अनुपस्थिति में ओली पोप टीम की कमान संभालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोक्स टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर गए हैं और उन्होंने ट्रेनिंग सीजन में भी हिस्सा लिया था। स्टोक्स बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ध्यान दे रहे हैं, लेकिन उनके फिटनेस स्तर को लेकर चिंता बनी हुई है। पिछले सप्ताह स्टोक्स ने संकेत दिए थे कि वह सीरीज की शुरुआत में गेंदबाजी नहीं करेंगे। उनके इस सीरीज में शामिल होने पर पहले ही संशय चल रहा था, लेकिन यह बात तय है कि स्टोक्स अभी तक पूरी तरह मैच के लिए फिट नहीं हैं। 
विज्ञापन

स्टोक्स को द हंड्रेड के दौरान लगी थी चोट
स्टोक्स 11 अगस्त को द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। उनकी अनुपस्थिति इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका रहती है। कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ उनका अनुभव इंग्लैंड की सफलता के लिए अहम रहा है। स्टोक्स के बाहर रहने से ओली पोप पर टीम की जिम्मेदारी है। 

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
जैक क्रावले, बेन डकेत, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्राइडन कार्से, जैक लीच, शोएब बशीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed