फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes Retirement: Cricketer Ben Stokes Retires from One Day International Cricket Latest News in Hindi

Ben Stokes Retirement: इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का एलान किया, जानें वजह

Mon, 18 Jul 2022 05:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Jul 2022 05:55 PM IST
सार

2019 में इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप जिताने में स्टोक्स का योगदान सबसे ज्यादा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उनके बल्ले से ही लगकर गेंद ओवरथ्रो में चौके के लिए गई थी। अंत में यही चौका इंग्लैंड की जीत का कारण बना था। हाल ही में स्टोक्स टेस्ट टीम के कप्तान बने हैं।

विज्ञापन
Ben Stokes Retirement: Cricketer Ben Stokes Retires from One Day International Cricket Latest News in Hindi
बेन स्टोक्स ने वनडे से संन्यास का एलान किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोमवार को इसकी घोषणा की। मंगलवार को स्टोक्स वनडे करियर का आखिरी मैच खेलेंगे। इंग्लैंड की टीम मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी। यह मैच डरहम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद स्टोक्स वनडे को अलविदा कह देंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। हालांकि, स्टोक्स टेस्ट और टी-20 खेलते रहेंगे। इस साल वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम में भी शामिल किए जा सकते हैं। टेस्ट में स्टोक्स इंग्लैंड के कप्तान हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोक्स ने क्यों लिया संन्यास?
बेन स्टोक्स ने कहा- मैं इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी वनडे मैच मंगलवार को डरहम में खेलूंगा। मैंने वनडे से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह मेरे लिए बहुत मुश्किल निर्णय रहा। मैंने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए हर मिनट को एंजॉय किया है। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही।" 

उन्होंने आगे कहा कि वह अब वनडे में अपना 100 फीसदी नहीं दे सकते और उनके बाकी साथी टीम में जगह पाने के कम हकदार नहीं हैं। स्टोक्स ने लिखा- तीनों प्रारूप खेलना अब मेरे लिए संभव नहीं है। खासकर जो शेड्यूल रहता है और हमसे जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है, वह काफी थकाने वाला है। मेरा शरीर मुझे निराश कर रहा है, मुझे यह भी लगता है कि मैं एक और खिलाड़ी की जगह ले रहा हूं। यह किसी और क्रिकेटर के लिए क्रिकेट में आगे बढ़ने और कुछ बेहतरीन यादें बनाने का समय है, जैसे मैंने पिछले 11 वर्षों में बनाई है।

Image
 

स्टोक्स ने कहा- अब मैं अपना सारा ध्यान टेस्ट क्रिकेट में लगाऊंगा। मुझे लगता है कि इस फैसले के साथ मैं टी20 फॉर्मेट में भी पूरी निष्ठा के साथ खेल पाऊंगा। मैं जोस बटलर, मैथ्यू पॉट, सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सफलता की शुभकामनाएं देता हूं। पिछले सात सालों में हमने वनडे क्रिकेट में काफी प्रगति की है और अब भविष्य उज्जवल नजर आता है। 

स्टोक्स ने कहा- मैंने अब तक 104 मैच खेले हैं और सभी मुझे बेहद पसंद हैं। मुझे एक मैच और खेलना है और मेरे घरेलू मैदान डरहम में अपना आखिरी मैच खेलना शानदार है। हमेशा की तरह इंग्लैंड के फैंस हर बार मेरे साथ थे और आगे भी रहेंगे। आप दुनिया के सबसे बेहतरीन फैंस हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हम मंगलवार को जीतें और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार अंदाज में वनडे सीरीज की शुरुआत करें।

Image
2019 वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ स्टोक्स

2019 वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड टीम का हिस्सा रह चुके
स्टोक्स 2019 में इंग्लैंड की टीम के साथ वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उनके बल्ले से ही लगकर गेंद ओवरथ्रो में चौके के लिए गई थी। अंत में यही चौका इंग्लैंड की जीत का कारण बना था। हाल ही में स्टोक्स टेस्ट टीम के कप्तान बने थे।

जो रूट के कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें कप्तान बनाया गया था। बतौर कप्तान अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में उन्होंने इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत दिलाई थी। फिर स्टोक्स की ही कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत को एजबेस्टन टेस्ट में हराया था।

England's Stokes benefited from 'clear mistake' to earn extra run in final  over | Cricket World Cup 2019 | The Guardian

अब तक कैसा रहा स्टोक्स का वनडे करियर
31 साल के स्टोक्स ने अब तक 104 वनडे मैचों की 89 पारियों में 2919 रन बनाए हैं। उनका औसत 39.45 और स्ट्राइक रेट 95.27 का रहा है। वनडे उनका सबसे बड़ा स्कोर 102 रन का है। उन्होंने इस फॉर्मेट में तीन शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं।

वहीं, गेंद के साथ उन्होंने 87 पारियों में 74 विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट 6.03 का रहा। गेंद के साथ उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 61 रन देकर पांच विकेट रहा है। उन्होंने अपने करियर में एक बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed