{"_id":"6233fd564911551a7b0f70c3","slug":"ben-stokes-join-ion-botham-and-kapil-dev-list-after-century-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"WI vs ENG: कपिल देव और इयॉन बॉथम की लिस्ट में शामिल हुए बेन स्टोक्स, वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs ENG: कपिल देव और इयॉन बॉथम की लिस्ट में शामिल हुए बेन स्टोक्स, वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया शतक
Fri, 18 Mar 2022 09:02 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोज
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:02 AM IST
सार
शतक लगाने के बाद स्टोक्स ने अपनी पारी पिता को समर्पित की। इस मैच में स्टोक्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 128 गेंदों में 120 रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस शतक के साथ ही स्टोक्स दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंड खिलाड़ियों की खास सूची में शामिल हो गए हैं। इस मैच में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने पांच हजार रन भी पूरे किए। वहीं टेस्ट में उनके नाम 150 विकेट हैं। इसके साथ ही स्टोक्स ने गैरी सॉबर्स, इयॉन बॉथम कपिल देव, कार्ल हूपर और जैक्स कैलिस के खास क्लब में जगह बना ली।
स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की और 153 रन की बेहतरीन पारी खेली। लॉरेंस भी 91 रन बनाने के बाद आउट हुए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 507 रन बनाकर घोषित की।
टेस्ट में 5000 से ज्यादा रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
मैच में इंग्लैंड की पकड़ मजबूत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस पारी में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं थी और चार रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया था। इसके बाद कप्तान रूट ने लीस के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 80 रन तक ले गए। यहां लीस भी उनका साथ छोड़कर निकल गए। लॉरेंस ने इस पारी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 91 रन बनाए, लेकिन शतक से चूक गए। इसके बाद स्टोक्स के 120 और वोक्स के 41 रनों की मदद से इंग्लैंड का स्कोर 500 के पार पहुंचा।
विज्ञापन
अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाने वाले स्टोक्स ने यह पारी अपने दिवंगत पिता को समर्पित की। वहीं वेस्टइंडीज के लिए परमॉल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। केमार रोच दो और बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।
पहली पारी में वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत
507 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। कैरबियाई टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं थी और 14 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया था। जॉन कैम्पबेल चार रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद क्रैग ब्रेथवेट 28 और शमराह ब्रूक्स ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। अब वेस्टइंडीज को तीसरे दिन भी शानदार बल्लेबाजी कर इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी करनी होगी। तभी विंडीज की टीम मैच में बनी रहेगी।

| खिलाड़ी | मैच | रन | विकेट |
|---|---|---|---|
| गैरी सॉबर्स | 93 | 8032 | 235 |
| इयॉन बॉथम | 102 | 5200 | 383 |
| कपिल देव | 131 | 5248 | 434 |
| जैक्स केलिस | 166 | 13289 | 292 |
| बेन स्टोक्स | 78 | 5021 |
170 |