फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ben stokes join Ion botham and Kapil dev list after century against West Indies

WI vs ENG: कपिल देव और इयॉन बॉथम की लिस्ट में शामिल हुए बेन स्टोक्स, वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया शतक

Fri, 18 Mar 2022 09:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोज Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 09:02 AM IST
सार

शतक लगाने के बाद स्टोक्स ने अपनी पारी पिता को समर्पित की। इस मैच में स्टोक्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए। 
 

विज्ञापन
ben stokes join Ion botham and Kapil dev list after century against West Indies
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 128 गेंदों में 120 रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस शतक के साथ ही स्टोक्स दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंड खिलाड़ियों की खास सूची में शामिल हो गए हैं। इस मैच में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने पांच हजार रन भी पूरे किए। वहीं टेस्ट में उनके नाम 150 विकेट हैं। इसके साथ ही स्टोक्स ने गैरी सॉबर्स, इयॉन बॉथम कपिल देव, कार्ल हूपर और जैक्स कैलिस के खास क्लब में जगह बना ली। 
विज्ञापन


स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की और 153 रन की बेहतरीन पारी खेली। लॉरेंस भी 91 रन बनाने के बाद आउट हुए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 507 रन बनाकर घोषित की। 
विज्ञापन


टेस्ट में 5000 से ज्यादा रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच रन विकेट
गैरी सॉबर्स 93 8032 235
इयॉन बॉथम 102 5200 383
कपिल देव 131 5248 434
जैक्स केलिस 166 13289 292
बेन स्टोक्स 78 5021

170


मैच में इंग्लैंड की पकड़ मजबूत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस पारी में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं थी और चार रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया था। इसके बाद कप्तान रूट ने लीस के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 80 रन तक ले गए। यहां लीस भी उनका साथ छोड़कर निकल गए। लॉरेंस ने इस पारी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 91 रन बनाए, लेकिन शतक से चूक गए। इसके बाद स्टोक्स के 120 और वोक्स के 41 रनों की मदद से इंग्लैंड का स्कोर 500 के पार पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाने वाले स्टोक्स ने यह पारी अपने दिवंगत पिता को समर्पित की। वहीं वेस्टइंडीज के लिए परमॉल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। केमार रोच दो और बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। 


पहली पारी में वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत
507 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। कैरबियाई टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं थी और 14 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया था। जॉन कैम्पबेल चार रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद क्रैग ब्रेथवेट 28 और शमराह ब्रूक्स ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। अब वेस्टइंडीज को तीसरे दिन भी शानदार बल्लेबाजी कर इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी करनी होगी। तभी विंडीज की टीम मैच में बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed