फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes injured during The Hundred tournamet before series against Sri Lanka doubt for availability

ENG vs SL: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले बेन स्टोक्स हुए चोटिल, टेस्ट सीरीज में खेलने पर मंडराया खतरा

Mon, 12 Aug 2024 10:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Aug 2024 10:36 PM IST
सार

नॉर्दर्न सुपर चार्जस की तरफ से मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ खेलते हुए तेजी से रन चुराने के प्रयास में 33 वर्षीय स्टोक्स के बाएं पांव की मांसपेशियां खिंच गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वह दो रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

विज्ञापन
Ben Stokes injured during The Hundred tournamet before series against Sri Lanka doubt for availability
बेन स्टोक्स - फोटो : ECB

विस्तार

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता हंड्रेड में खेलते समय चोटिल हो गए जिससे उनके श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भाग लेने पर सवालिया निशान लग गया है। नॉर्दर्न सुपर चार्जस की तरफ से मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ खेलते हुए तेजी से रन चुराने के प्रयास में 33 वर्षीय स्टोक्स के बाएं पांव की मांसपेशियां खिंच गई और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वह दो रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
विज्ञापन

चोट की गंभीरता का नहीं लगा पता 
अभी तक उनकी चोट की गंभीरता का पता नहीं लगा है और उनके सामने जल्द ही पूरी तरह से फिट होने की चुनौती होगी। उन्हें मैदान से बाहर निकलने के लिए मेडिकल स्टाफ के कंधों का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान वह लगातार अपनी बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग को हाथ से पकड़े हुए थे और लंगड़ाकर चल रहे थे। स्टोक्स की अगुआई में इंग्लैंड ने पिछले महीने वेस्टइंडीज को तीन टेस्ट मैच की सीरीज में 3-0 से हराया था। श्रीलंका के खिलाफ उसका पहला मैच 21 अगस्त से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच छह सितंबर से ओवल में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्दन सुपर चार्जस के कप्तान हैरी ब्रूक ने मैच के बाद बताया, 'चोट बहुत गंभीर दिख रही है, उनका कल स्कैन होगा। इसके बाद ही हमें कुछ अधिक पता चल सकेगा।' स्टोक्स का यह इस सीजन सिर्फ तीसरा हंड्रेड मैच था और वह सलामी बल्लेबाजी के लिए आए थे। ऑली पोप इंग्लैंड के टेस्ट उपकप्तान हैं और स्टोक्स की अनुपस्थिति में वह टीम की कमान संभाल सकते हैं, वहीं जॉर्डन कॉक्स की टीम में जगह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed