{"_id":"6227163f8a12bf0e200456ea","slug":"ben-stokes-emotional-after-england-ashesh-defeat-said-i-let-the-team-down-england-vs-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs WI: एशेज में इंग्लैंड की हार पर भावुक हुए बेन स्टोक्स, कहा- हारने की वजह मैं हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs WI: एशेज में इंग्लैंड की हार पर भावुक हुए बेन स्टोक्स, कहा- हारने की वजह मैं हूं
Tue, 08 Mar 2022 02:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटिगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:14 PM IST
सार
स्टोक्स ने एशेज सीरीज करते हुए कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर टीम को निराश किया।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड को आठ मार्च से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इससे पहले इंग्लिश टीम के उपकप्तान बेन स्टोक्स एशेज 2021/22 को याद कर भावुक हो गए। एशेज में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4-0 से हार झेलनी पड़ी थी। स्टोक्स का कहना था कि इंग्लैंड की टीम उनकी वजह से हारी।
स्टोक्स ने एशेज सीरीज करते हुए कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर टीम को निराश किया। खेल से छह महीने का ब्रेक लेने वाले स्टार ऑलराउंडर को लगता है कि सीरीज के दौरान वह शारीरिक रूप से और बेहतर स्थिति में हो सकते थे।
स्टोक्स ने कहा- जब मैं पीछे मुड़कर ऑस्ट्रेलिया दौरा को देखता हूं, तो मुझे सच्चाई नजर आती है। मुझे लगता है कि मैंने ही साधारण प्रदर्शन कर टीम को निराश किया। मैं और रन बना सकता था। मैं फिर कभी उस प्रकार महसूस नहीं करना चाहता। अब हमारे पास दूसरा उपाय पॉजिटिव रहना है।
विज्ञापन
स्टोक्स ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में हमें काफी निगेटिव देखने को मिला और उस मनोदशा में होना बहुत ही दुखद है। अब हम वेस्टइंडीज आए हैं और हमारी तैयारी पूरी है। हम भूतकाल में नहीं जीना चाहते। मुझे पता है कि मुझे टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करना है और वह भी रेगुलर।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। स्टोक्स इस साल आईपीएल में भी नहीं दिखाई देंगे। उन्होंने इस साल मेगा ऑक्शन के लिए नाम नहीं भेजा था।