फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben McDermott says If I don't get picked in this auction, then don't know when I will

IPL 2022: बिग बैश में कमाल करने वाले बेन मैकडरमोट बोले- इस सीजन नहीं चुना गया तो पता नहीं कब चुना जाऊंगा

Tue, 25 Jan 2022 02:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 02:04 PM IST
सार

बेन मैकडरमोट ने कहा है कि अगर इस सीजन उन्हें आईपीएल के मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा गया तो पता नहीं कब खरीदा जाएगा। मैकडरमोट ने बिग बैश लीग में कमाल का प्रदर्शन किया है। 
 

विज्ञापन
Ben McDermott says If I don't get picked in this auction, then don't know when I will
बेन मैकडरमोट

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेन मैकडरमोट इस साल आईपीएल में खेलने को लेकर आश्वस्त हैं। बिग बैश लीग में अपने बल्ले से कमाल करने वाले मैकडरमोट का मानना है कि इस साल उन्हें निश्चित रूप से मेगा ऑक्शन में चुना जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का यह विकेटकीपर बल्लेबाज हमेशा से आईपीएल में खेलना चाहता था, लेकिन अब तक उन्हें यह मौका नहीं मिला है। इसके बाद मैकडरमोट ने कहा है कि अगर इस बार मेगा ऑक्शन में उन्हें नहीं चुना गया तो पता नहीं कब चुना जाएगा। 
विज्ञापन


आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होना है। इससे ठीक पहले बेन मैकडरमोट बिग बैश लीग के 11वें सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने हैं। यह खिताब जीतने के बाद उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइनफो से बातचीत में कहा "अगर मुझे इस साल नहीं चुना गया तो मुझे नहीं पता कि कब चुना जाएगा। अब मैं बहुत कुछ नहीं कर सकता, यह उन लोगों पर निर्भर है।"
विज्ञापन


मैकडरमोट का प्रदर्शन शानदार
बिग बैश के इस सीजन में मैकडरमोट का प्रदर्शन शानदार रहा है। वो पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस सीजन में लगातार दो मैचों में शतक लगाए हैं। उन्होंने पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 110 रन और फिर मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 127 रन बनाए थे। होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैचों में 48 के औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से 577 रन बनाए थे। बिग बैश लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिली जगह
बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद मैकडरमोट को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है। कंगारू टीम का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने कहा "मुझे समय से पहले चुना गया था और इससे मैंने काफी कुछ सीखा। मुझे नहीं लगता कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन अब मैं महसूस कर रहा हूं कि मैं तैयार हूं। मुझे लगता है कि मैं अपने खेल में शीर्ष पर हूं, जबकि पिछले वर्षों में मैं प्रतिबंधों और कोरोना की वजह से अंदर और बाहर होता रहा हूं। इस तरह मुझे मौके मिले हैं।"

"मुझे लगता है कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए पहले से कहीं अधिक तैयार हूं और मैंने उन अनुभवों के माध्यम से बहुत सी सीख हासिल की है। वे अच्छे नहीं रहे हैं, मैं इससे नहीं शर्माऊंगा, लेकिन निश्चित रूप से सीखा और बेहतर वापसी की।" 


इन फ्रेंचाइजियों की होगी नजर
कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स समेत कई फ्रेंचाइजियों को एक आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है। ऐसे में मैकडरमोट उनके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed