फुटबॉल: बेल्जियन फुटबॉलर साइरिल ने स्कॉर्पियन किक के जरिए किया शानदार गोल, देखें Video
ग्रोनिंगेन फुटबॉल क्लब के फॉरवर्ड साइरिल एनगोंग ने एजे के खिलाफ शानदार स्कॉर्पियन किक लगाकर गोल किया है। उनके इस गोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
विस्तार
रविवार को हुए इस मैच में एजे की टीम ने अधिकतर समय गेंद अपने पास रखी और ग्रोनिंगेन से बेहतर खेल दिखाया। इसके बावजूद यह टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी, जबकि ग्रोनिंगेन ने दो गोल करके यह मैच अपने नाम किया।
🌟 Moment van de Week: Wat een goal van @cyrilngonge27 ! 🦂
Highlights van #groaz staan nu online: https://t.co/IJ7p07Saux#trotsvanhetnoorden pic.twitter.com/2tetfnfMg0विज्ञापन विज्ञापन— FC Groningen (@fcgroningen) October 25, 2021
होम ग्राउंड पर ग्रोंइगेन की शानदार जीत
साइरिल के गोल की बदौलत ग्रोइंगेन ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में एजे ने 21 शॉट्स मार थे, जबकि ग्रोंइगेन ने सिर्फ नौ शॉट लिए थे। एजे के 21 में से नौ शॉट टारगेट पर थे और ग्रोंइगेन के चार शॉट ही टारगेट पर थे। इसमें से दो शॉट गोल में तब्दील हुए, लेकिन एजे की टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर पाई। वहीं मैच के दौरान गेंद पर एजे का कब्जा 65 फीसदी समय तक था और उन्होंने 11 कॉर्नर भी लिए थे। एजे की पासिंग एक्यूरेसी भी ग्रोंइगेन से काफी बेहतर थी। एजे ने 625 पास किए थे, जबकि ग्रोंइगेन के खिलाड़ी सिर्फ 336 पास ही कर पाए थे।
अच्छे खेल के बावजूद एजे की हार
आंकड़ों में ग्रोंइगेन से बेहतर खेल दिखाने के बावजूद एजे की टीम यह मैच हार गई। उन्हें 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। ग्रोंइगेन के गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन किया और एजे के किसी भी खिलाड़ी का शॉट उन्होंने गोल के पार नहीं जाने दिया। ग्रोंइगेन के स्ट्राइकर माइकल डी लीउवे ने 71वें मिनट में दूसरा गोल करके जीत का अंतर और बड़ा कर दिया। इसके साथ ही ग्रोंइगेन की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।