{"_id":"5a6b638e4f1c1b514a8b5b82","slug":"before-ipl-auction-yuvraj-singh-under-pressure-after-poor-performance-in-syed-mushtaq-ali-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL नीलामी से पहले युवराज ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, हो सकता है करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL नीलामी से पहले युवराज ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, हो सकता है करोड़ों का नुकसान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jan 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी से पहले एक बड़ा मौका अपने हाथ से निकाल दिया। दरअसल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह कोई भी कमाल करने से चूक गए। इसका नुकसान अब उन्हें आईपीएल की नीलामी में उठाना पड़ सकता है।
27 जनवरी को होने वाली नीलामी में हो सकता है कि कोई भी फ्रैंचाइजी उन पर दांव लगाने से कतराए। युवी टीम इंडिया में अपनी वापसी पहले ही कठिन कर चुके हैं और अब आईपीएल में भी उनके लिए दरवाजे बंद हो सकते हैं।
सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने 96 के स्ट्राइक रेट से 216 गेंद में महज 208 रन बनाए, जिसमें नाबाद 50 (40 गेंद), नाबाद 35 ( 35 गेंद), 8 ( 16 गेंद), 4 ( 8 गेंद), 21 ( 14 गेंद), 29 ( 25 गेंद), 40 ( 34 गेंद), 17 ( 33 गेंद) और 4 ( 11 गेंद) रन की पारियां शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा उनका आईपीएल में भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। युवी आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। वह न सिर्फ अपने खराब फॉर्म से ही टीम के लिए चिंता का सबब रहें बल्कि उनकी फिटनेस भी एक बड़ी परेशान बनकर सामने आई है।
किसी भी टीम को इस बात का डर हमेशा बना रहता है कि वह उनके लिए पूरा सीजन खेलेंगे या नहीं। उनकी गेंदबाजी में अब वह धार नहीं रह गई है और न ही फील्डिंग अब पहले जैसी चुस्त है। ऐसे में अब यह देखना रोचक होगा कि नीलामी में कौन सी फ्रैंचाइजी उन पर दांव खेलती है।