फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Women announces indian cricket womens squad for West Indies tour

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान, नहीं हुआ कोई बदलाव

Fri, 27 Sep 2019 07:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Sep 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
BCCI Women announces indian cricket womens squad for West Indies tour
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला टीम चयनसमिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक नवंबर से एंटीगा में शुरू होने वाली वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

विज्ञापन


एंटीगा में एक नवंबर से होने वाले तीन वनडे के लिए केवल सुषमा वर्मा को 16वें सदस्य के रूप में जोड़ा गया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वड़ोदरा में नौ अक्टूबर से शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। टी-20 में उसी टीम का चयन किया गया है जो अभी दक्षिण अफ्रीकी टीम का सामना कर रही है। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज सेंट लूसिया में नौ नवंबर को खेली जाएगी। 15 वर्षीय शेफाली वर्मा को टी20 टीम में रखा गया है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में खाता नहीं खोल पायी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं : 

भारतीय महिला वनडे टीम : मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, डी हेमलता, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, मानसी जोशी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, तानिया भाटिया (विकेट कीपर), प्रिया पूनिया, सुषमा वर्मा। 
 

भारतीय महिला टी-20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेट-कीपर), पूनम यादव, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed