फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI will get rupees 89.42 crore from t20 worldcup will pay 52.16 crore to uae

T-20 World Cup: भारतीय क्रिकेट बोर्ड को टी-20 वर्ल्डकप से होगा 89.42 करोड़ रुपये का फायदा, यूएई को मिलेंगे 52.16 करोड़

Tue, 05 Oct 2021 05:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Oct 2021 05:27 PM IST
सार

टी-20 वर्ल्डकप की मेजबानी मिलने से भारतीय क्रिकेट बोर्ड को लगभग 90 करोड़ रुपये का फायदा हो रहा है। इस वर्ल्डकप के आयोजन के बदले इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को करीब 52 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह टूर्नामेंट कुल 50 दिन तक चलेगा। 

विज्ञापन
BCCI will get rupees 89.42 crore from t20 worldcup will pay 52.16 crore to uae
वर्ल्डकप के आयोजन के बदले इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को करीब 52 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 की शुरुआत इसी महीने यूएई में हो रही है। 15 अक्टूर से शुरु हो रहे इस टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड को मिली थी, लेकिन देश में कोरोना महामारी के चलते यह टूर्नामेंट यूएई में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान होने वाले 39 मैचों के लिए भारतीय बोर्ड इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को 52.16 करोड़ रुपये देगा। इसके बावजूद बीसीसीआई को टी-20 वर्ल्डकप के आयोजन से 89.42 करोड़ रुपये का फायदा होने वाला है। पैसों का यह लेने देन अमेरिकी डॉलर में किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा की है।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अनुमान सचिव जय शाह ने मेल के जरिए टी-20 वर्ल्डकप से जुड़ी जानकारी दी है। इस साल टी-20 वर्ल्डकप में 50 दिन के अंदर 39 मैच खेले जाएंगे। ये मैच यूएई और ओमान के मैदानों में होंगे। अगर इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हो पाता और सभी दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दी जाती तो यह फायदा और भी ज्यादा  हो सकता था। 
विज्ञापन

भारतीय बोर्ड को अच्छे मुनाफे की उम्मीद

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने उच्च अधिकारियों को मेल करके बताया है कि इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को कुल 52.16 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इनमें से 11.17 करोड़ रुपये टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए, 40.98 करोड़ रुपये टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान होने वाले खर्चे के लिए और 2.90 करोड़ रुपये ओमान में होने वाले छह मैचों के लिए दिए जाएंगे। इस टूर्नामेंट के टिकट बेचने का अधिकार भी इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के पास है। इन टिकटों को बेंचने से मिलने वाला पैसा भी इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के पास ही रहेगा। भारतीय बोर्ड को उम्मीद है कि टूर्नामेंट के दूसरे चरण में 33 दिन के अंदर अच्छा मुनाफा होगा। 

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्डकप से कम है लागत

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यह भी बताया है कि इस वर्ल्डकप से उसे लगभग 90 करोड़ रुपये का फायदा हो रहा है। वहीं वर्ल्डकप के आयोजन की पूरी लागत ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप की लागत से 186.28 करोड़ रुपये कम है। ऑस्ट्रेलिया में अगले साल टी-20 वर्ल्डकप 2022 का आयोजन किया जाएगा। टी-20 वर्ल्डकप 2021 को दौरान आईसीसी की जरूरतों के हिसाब से सभी चीजें उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की होगी, जबकि ओमान में होने वाले शुरुआती छह मैचों के लिए यह जिम्मेदारी ओमान क्रिकेट की होगी। वहीं ओमान में होने वाले मैच की टिकट भी ओमान क्रिकेट बोर्ड ही बेंचेगा।
 
विज्ञापन

खास कमेटी करेगी व्यवस्थाओं की देखरेख

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्डकप के दौरान व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए एक कमेटी बनाई है। इसमें मुख्य रूप से भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी हैं और इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के भी कुछ अधिकारियों को रखा गया है। ओमान में होने वाले मैचों के लिए भी ऐसी ही कमेटी बनाई गई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस मेल में यह भी बताया है कि यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन कराने से पहले कई बैठकें की गई थी और आईसीसी के साथ कई दौर की बैठकों के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed