फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Wants 450 million Dollars, ICC ready to Pay 390 Million Dollars

ICC 390 मिलियन डॉलर देने को तैयार, BCCI चाहता है 450 मिलियन डॉलर

Fri, 28 Apr 2017 08:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 28 Apr 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
BCCI Wants 450 million Dollars, ICC ready to Pay 390 Million Dollars
बीसीसीआई - फोटो : getty
भारत का अगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेना संदिग्ध है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) अब भी बीसीसीआई को नए राजस्व मॉडल के हिसाब से मूल हिस्सेदारी से 100 मिलियन डॉलर अधिक देने को तैयार है। दुबई में मौजूद बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आईसीसी ने 390 मिलियन डॉलर की अपनी पेशकश को अभी रद्द नहीं किया है जो 293 मिलियन डॉलर की मूल राशि से लगभग 100 मिलियन डॉलर अधिक है।
विज्ञापन


आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर की इस पेशकश को पहले बीसीसीआई ने ठुकरा दिया था। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने उनसे (आईसीसी) कहा है कि हम उनका प्रस्ताव बीसीसीआई एसजीएम में रखेंगे। फिर आपको जवाब देंगे।’ आईसीसी अधिकारियों ने यहां तक कहा कि अगर हम 390 मिलियन डॉलर की राशि लेने पर सहमत हो जाते हैं , तो फिर मई में बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी। लेकिन दुबई में मौजूद रहे कुछ अन्य अधिकारियों का मानना है कि अंतिम पेशकश 450 मिलियन डॉलर होनी चाहिए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ऐसी संभावना है कि बीसीसीआई के मतदान का अधिकार रखने वाले 30 सदस्य आगामी एसजीएम में चैंपियंस ट्रॉफी से हटने पर सहमत हो जाएंगे। उन्होंने कहा, "अभी चैंपियंस ट्रॉफी से हटना विकल्प है। बीच का रास्ता यह है कि अगर वे 450 मिलियन डॉलर तक पहुंचने के लिए तैयार हो जाते हैं, क्यसोंकि वे शुरू में 390 मिलियन डॉलर भुगतान करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा शासन के ढांचे में बदलाव नहीं होना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed