फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci vice president rajeev shukla says sacin and dravid refused to remove shirt in netwest series 2002

सचिन और द्रविड़ ने शर्ट उतारने से क्यों कर दिया था इंकार?

Tue, 03 Feb 2015 11:06 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Feb 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
bcci vice president rajeev shukla says sacin and dravid refused to remove shirt in netwest series 2002
आपको याद होगा नेटवेस्ट सीरीज 2002 का वह दृश्य जब टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने ऐतिहासिक जीत के बाद अपनी शर्ट उतारकर हाथ में लहराई थी।
विज्ञापन


लॉर्ड्स में हुए उस ऐतिहासिक मैच में इंग्लैंड के 325 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा किया था। युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ की वो यादगार पारी, जिसने इस लगभग नामुम्किन लक्ष्य को पूरा किया।

लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि गांगुली ने अपनी शर्ट इंग्लिश टीम के तत्कालीन ऑलराउंडर एंड्रयू फिलंटाफ को सबक सीखाने के लिए उतारी थी।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि गांगुली सीरीज जीतने के बाद कुछ अलग करना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने पूरी टीम को उनका साथ देने की भी बात कही थी। लेकिन फिर अचानक ही टीम का मूड चेंज हो गया।
विज्ञापन

और फिर गांगुली को खुद ही उतारनी पड़ी शर्ट

bcci vice president rajeev shukla says sacin and dravid refused to remove shirt in netwest series 2002

लॉर्ड्स में नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीतने के बाद कप्तान सौरव गांगुली चाहते थे कि सभी खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए उनके साथ अपनी शर्ट उतारे। सभी तैयार हो गए थे लेकिन अचानक टीम के सीनियर खिलाड़ी सचिन, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया।

उन्होंने गांगुली को टीम से ऐसा नहीं करवाने का भी आग्रह किया। सौरव ने दोनों की बात नहीं टाली लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रखते हुए उन्होंने टी शर्ट उतारकर उसे हवा में लहराई।

शुक्ला ने पुरानी वर्ल्ड कप टीम को लेकर रखे गए एक कार्यक्रम के दौरान पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि गांगुली इंग्लिश टीम के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटाफ से बेहद खफा थे। भारत में एक मैच के दौरान फ्लिंटाफ ने कुछ इसी तरह से गांगुली का मजाक बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed