फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci unhappy on ms dhoni s comment.

अपने ही बयान से फंसे धोनी, बीसीसीआई हुआ नाराज

Mon, 25 Aug 2014 09:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Aug 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
bcci unhappy on ms dhoni s comment.
ऐसा लगता है कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। विदेशी धरती पर एक के बाद एक टेस्ट मैचों में मिली हार के बाद आलोचक उन्हें उनके पद से तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक अपने चहेते कप्तान धोनी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बोर्ड हर बार कुछ न कुछ का बहाना देकर धोनी को बचाता रहा है।
विज्ञापन


लेकिन बीसीसीआई अब धोनी के एक बयान से बेहद नाराज हो गया है। बोर्ड का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्यादा तोड़ी है। ऐसे में देखना होगा कि किस्मत के धनी कहे जाने वाले धोनी इस नई मुसीबत से किस तरह छुटकारा पाते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई हुआ धोनी से नाराज

bcci unhappy on ms dhoni s comment.
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मुख्य कोच डंकन फ्लेचर को बॉस कहने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी बेहद नाराज हो गए हैं।

धोनी ने वनडे सीरीज की पूर्वसंध्या पर रविवार को कहा था कि डंकन फ्लेचर ही टीम इंडिया के बॉस हैं और वह 2015 वर्ल्ड कप तक टीम के कोच बने रहेंगे।

बीसीसीआई ने धोनी के इस बयान को काफी गंभीरता से लिया है और वह कप्तान के इस बयान पर आगामी वर्किंग कमेटी (डब्ल्यूसी) की बैठक में चर्चा करेगा। इंग्लैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज से पहले ब्रिस्टल में दिए गए धोनी के इस बयान से बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी बेहद नाराज हैं।

'भारतीय कप्तान ने लांघी अपनी सीमा'

bcci unhappy on ms dhoni s comment.
बीसीसीआई का कहना है कि कप्तान धोनी ने अपनी सीमा लांघी है और उन्हें कोच का कार्यकाल तय करने का कोई हक नहीं है। धोनी के इस बयान से यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि क्या बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान से बिना विचार-विमर्श किए रवि शास्‍त्री को टीम के डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है।

बोर्ड के एक बेहद सीनियर अधिकारी जो कई दौरों पर भारतीय टीम के मैनेजर भी रह चुके हैं, उन्होंने साफ कहा कि इस मामले को बोर्ड की अगली वर्किंग कमेटी की बैठक में उठाया जाएगा।

इस अधिकारी के मुताबिक, "जो हुआ वह काफी निराशाजनक और भारतीय कप्तान के लिए अशोभनीय है। इस मामले पर बोर्ड की आगामी वर्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा की जाएगी। धोनी यह टिप्पणी नहीं करनी चाहिए कि टीम का बॉस कौन है। यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। स्पष्ट रूप से धोनी ने भारतीय कप्तान के तौर पर अपनी सीमा लांघी है।"

उन्होंने आगे कहा, "मीडिया उनसे कोई भी सवाल पूछ सकता है लेकिन एक परिपक्व क्रिकेटर के तौर पर उन्हें यह जानना चाहिए कि उनकी सीमा कहा है। जिस तरह से बीसीसीआई अधिकारी यह फैसला नहीं करते कि अंतिम एकादश में कौन खेल रहा है, उसी तरह से धोनी यह फैसला नहीं करते कि कौन कितने समय तक रहने जा रहा है। धोनी को सहयोगी स्टाफ की भर्ती या उनके कार्यकाल पर टिप्पणी की ड्यूटी का काम नहीं सौंपा गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed