फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI to release advertisement for new coach soon says reports rahul dravid can re apply after t20wc 2024

Reports: टी20 विश्व कप के बाद बदल जाएगा टीम इंडिया का कोच! रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा, जय शाह ने कही यह बात

Fri, 10 May 2024 11:49 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 10 May 2024 11:49 AM IST
सार

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत जून में होगी। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
BCCI to release advertisement for new coach soon says reports rahul dravid can re apply after t20wc 2024
राहुल द्रविड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत जून में होगी। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, वनडे विश्व कप 2023 के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध बढ़ाया गया था। वह नवंबर 2021 से टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद पर बने हैं। हालांकि, अब खबर आई है कि बोर्ड बहुत जल्द नए कोच के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। टी20 विश्व कप 2024 के साथ जून में द्रविड़ का अनुबंध समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

BCCI to release advertisement for new coach soon says reports rahul dravid can re apply after t20wc 2024
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
द्रविड़ को अब नहीं मिलेगा मौका?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर द्रविड़ चाहें तो इस पद के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं लेकिन पहले की तरह कोई स्वचालित विस्तार नहीं होगा। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की। उन्होंने कहा, "राहुल का कार्यकाल केवल जून तक है। इसलिए यदि वह आवेदन करना चाहते हैं, तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।" इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि शाह ने विदेशी कोच नियुक्त करने की संभावना से भी इनकार कर दिया है। शाह ने आगे कहा, "हम यह तय नहीं कर सकते कि नया कोच भारतीय होगा या विदेशी। यह सीएसी पर निर्भर करेगा और हम एक वैश्विक संस्था हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI to release advertisement for new coach soon says reports rahul dravid can re apply after t20wc 2024
कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टी-20 विश्वकप के लिए चुनी गई टीम इंडिया - फोटो : amar ujala graphics
विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान
आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी। वहीं, हार्दिक पांड्या उपकप्तानी करते दिखेंगे। टीम में दो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं। इनमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन शामिल हैं। वहीं, केएल राहुल को टीम से बाहर कर दिया है। राहुल पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के हिस्सा थे। टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में हो रही है, जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed