{"_id":"9be1a838-e6d1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-suspends-rajasthan-royals-s-harmeet-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान के हरमीत सिंह भी नपे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान के हरमीत सिंह भी नपे
मुंबई
Updated Sun, 07 Jul 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग में आरोपी राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी हरमीत सिंह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
हरमीत से बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के प्रमुख रवि सवानी ने शनिवार को मुंबई में बोर्ड के मुख्यालय में इस बाबत पूछताछ की। हरमीत की इस मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को रॉयल्स के खिलाड़ी हरमीत सिंह के बयान के आधार पर जानकारी दी थी कि रॉयल्स के खिलाड़ी अजीत चंदीला और बुकी जितेंद्र मनन आईपीएल में फिक्सिंग के लिए शेन वॉटसन से संपर्क करना चाहते थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने हरमीत से पूछताछ के बाद गेंदबाज को बुकीज से संपर्क करने पर पहले इसकी जानकारी पुलिस को नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय हरमीत का बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड किया था।
हरमीत को भी चंदीला ने फिक्सिंग के लिए संपर्क किया था। हालांकि हरमीत ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
हरमीत वर्ष 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे।