फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Star India exempted BCCI waived Rs 78.90 crore from media rights agreement

BCCI: स्टार इंडिया को मिली छूट, बीसीसीआई ने मीडिया अधिकार करार से माफ किए 78.90 करोड़ रुपये

Tue, 18 Apr 2023 12:28 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 18 Apr 2023 12:28 AM IST
सार

बीसीसीआई का स्टार इंडिया के साथ मीडिया अधिकार करार 2018 से 2023 तक था जो 31 मार्च को समाप्त हो गया। इस दौरान 102 मैचों के लिए 6138.1 करोड़ रुपए का करार किया गया था लेकिन बीसीसीआई ने पांच साल के चक्र में 103 मैच खेले।

विज्ञापन
BCCI Star India exempted BCCI waived Rs 78.90 crore from media rights agreement
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टार इंडिया के साथ अपने 2018 से 2023 तक के मीडिया अधिकार करार (एमआरए) में से एक मैच को हटाने का फैसला किया है जिससे स्टार को 78.90 करोड़ रुपये की छूट मिलेगी। बीसीसीआई का स्टार इंडिया के साथ मीडिया अधिकार करार 2018 से 2023 तक था जो 31 मार्च को समाप्त हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान 102 मैचों के लिए 6138.1 करोड़ रुपए का करार किया गया था लेकिन बीसीसीआई ने पांच साल के चक्र में 103 मैच खेले। बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, बीसीसीआई के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के लिए पांच अप्रैल 2018 को किए गए बीसीसीआई और स्टार मीडिया अधिकार करार के तहत स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को एक मैच की छूट देने का फैसला किया गया है। इस अवधि के दौरान कुल मैचों की संख्या 103 से घटाकर 102 कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed