{"_id":"5c7509d0bdec225eb65e03f3","slug":"bcci-share-team-india-practice-photos-before-2nd-t20-at-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे टी-20 के लिए टीम इंडिया ने कसी कमर, 'रन'बांकुरो ने मैदान पर बहाया पसीना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे टी-20 के लिए टीम इंडिया ने कसी कमर, 'रन'बांकुरो ने मैदान पर बहाया पसीना
Tue, 26 Feb 2019 05:16 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 26 Feb 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापटनम में पहला टी-20 मैच गंवाने के बाद अब टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले के लिए कमर कस ली है। बीसीसीआई ने एक ट्वीट किया है जिसमें टीम इंडिया के सितारों ने प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया है। तस्वीरों में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले केएल राहुल ने बल्लेबाजी में जमकर अभ्यास किया। वहीं क्रुणाल पांड्या ने भी खूब प्रैक्टिस की। पिछला मुकाबला टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर गंवाया था। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे।
विज्ञापन
लेकिन उमेश यादव मैच के आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक पाए। अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच बुधवार, 27 फरवरी को बैंगलुरु में खेला जाएगा। टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में कुछ खास बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है।
विज्ञापन
Training ✔️✔️#MenInBlue sweat it out at the training session ahead of the final T20I against Australia#INDvAUS pic.twitter.com/mBj7UgvgVK
— BCCI (@BCCI) February 26, 2019